एक्सप्लोरर

आतंकियों से भिड़ा, बंदूक छीनी... कौन था पहलगाम में मारा गया सैयद आदिल, जिसे श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम कस्बे के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में एक कश्मीरी युवक का भी नाम शामिल है. जिसका नाम सैयद आदिल हुसैन शाह था.

Syed Adil Hussain Shah died in Pahalgam : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे के बैसारन घाटी में मंगलवार (22 अप्रैल) को 4 आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 26 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और 17 लोग घायल है. मारे गए लोगों में अधिकांश बैसारन घाटी घूमने आए पर्यटक थे, जिन्हें आतंकवादियों ने मार दिया.

वहीं, मरने वालों में एक कश्मीरी युवक का भी नाम शामिल है. इस युवक की पहचान पहलगाम के अशमुकाम निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह के रूप में हुई. आदिल पहलगाम में अपने टट्टू घोड़े पर पर्यटकों को घाटी में भ्रमण कराता था. लेकिन मंगलवार को बैसारन घाटी में आतंकियों ने उसे भी मार दिया.

घर का इकलौता कमाने वाला था आदिल- सैयद हैदर शाह

आतंकी हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता सैयद हैदर शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि आदिल घर का इकलौता कमाने वाला था. जिसे आतंकियों में मार दिया. उन्होंने कहा, “आदिल टट्टू घोड़े चलाने का काम करता था. पर्यटकों को अपने घोड़े पर घुमाता था. वो मंगलवार को भी पर्यटकों को घुमाने के लिए गया था.”

उन्होंने आगे कहा, “दोपहर करीब 3 बजे हमें पता चला कि बैसारन में आतंकी हमला हो गया है. इसके बाद हमने उसे फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा. साढ़े 4 बजे करीब फोन ऑन हुआ. हम उसपर कॉल करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. फिर हम थाने गए, रिपोर्ट दर्ज कराई और वापस घर लौट आए. हमले के बाद हमारे लड़के ने जाकर देखा तो वो अस्पताल में था. वह घर में सबसे बड़ा था और अकेला कमाने वाला था.”

सैयद हैदर ने एएनआई से कहा, “आदिल की जान चली गई. वो चला गया तो अब किसी से क्या कहें. हमें बस इंसाफ चाहिए. आतंकवादियों ने ऐसा क्यों किया? बेगुनाह था वो. बेगुनाह मारा गया.

पर्यटकों को बचाने के लिए आतंकियों की भिड़ गया आदिल

दैनिक जागरण ने कुछ चश्मदीदों के हवाले से बताया कि सैयद आदिल हुसैन शाह आतंकी हमले के दौरान घाटी में ही मौजूद था. जब आतंकी लोगों को गोली मार रहे थे तब आदिल ने उन्हें रोकने की कोशिश की. उसने कहा कि ये कश्मीर के मेहमान हैं. उन्हें मत मारो. जब आतंकियों ने उसकी नहीं सुनी तो उसने एक आतंकी से उसकी राइफल छीनने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद आतंकवादी ने उसे भी गोली मार दी और उसकी मौत हो गई.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह सुपुर्द-ए-खाक में हुए शामिल

पहलगाम आतंकी हमले में सैयद आदिल हुसैन शाह के मारे जाने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उसके सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हुए. उन्होंने पीड़ित के प्रति संवेदना प्रकट की और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget