एक्सप्लोरर

आखिर कौन करना चाहता है प्रवीण तोगड़िया का एनकाउंटर?

तोगड़िया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर अपने एनकाउंटर होने की साजिश का आऱोप लगाया है तो अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन करना चाहता है प्रवीण तोगड़िया का एनकाउंटर?

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर अपने एनकाउंटर होने की साजिश का आऱोप लगाया है. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर  प्रवीण तोगड़िया का एनकाउंटर कौन करना चाहता है ?

प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा, ''मेरे कमरे में अनैतिक, कानून विरोधी एक भी चीज नहीं है, मेरी तीन ही संपत्तियां हैं, एक भगवान का बैग, एक कपड़े का और एक किताबों का, इसके अलावा कोई संपत्ति नहीं है, मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया है.''

प्रवीण तोगड़िया प्रेस कांफ्रेंस के बीच में ही रोने लगे और आरोप लगाया कि उनके एनकाउंटर करने की साजिश रची गयी है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मेरे कमरे में घुसा. उसने मुझसे कहा कि डॉक्टर साहब तुरंत कार्यालय छोड़ दो, आपको उठाकर एनकाउंटर करने के लिए लोग निकले हैं. आगे तोगड़िया ने कहा, ''हम मौत से नहीं डरने वाले, एनकाउंटर से नहीं डरने वाले. इसलिए उनकी बात पर मैंने कोई विशेष ध्यान नहीं दिया.''

 डराने का काम गुजरात से शुरू हुआ है -प्रवीण तोगड़िया

तोगड़िया जैसे फायर ब्रांड नेता का ये कहना बड़े गंभीर सवाल खड़े करता है क्योंकि विश्व हिंदू परिषद के इतने बड़े नेता का एनकाउंटर करने जैसा आरोप लगाना कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने केंद्रीय एजेंसी आईबी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंंने कहा, ''जिन केस की जानकारी भी मेरे पास नहीं है, बीस-बीस साल के देशभर के केस निकलवा कर गिरफ्तार करके एक जेल से दूसरी जेल में भेजकर डराने का काम गुजरात से शुरू हुआ है.''

प्रवीण तोगड़िया कभी बीजेपी नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे. बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के साथ मंच पर नज़र आते थे, ऐसे में कुछ बड़े सवाल हैं जो देश भर की जनता जानना चाहती है. आखिर तोगड़िया साजिश करने वाले का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं ? तोगड़िया Z+ सिक्योरिटी के बावजूद 12 घंटे गायब कैसे हो गए ?

दरअसल सोमवार राजस्थान पुलिस प्रवीण तोगड़िया को गिरफ्तार करने आई थी, उसके बाद से वो गायब थे. करीब 12 घंटे बाद वो अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिले थे. अस्पताल में होश आने के बाद उन्होंने कहा, ''मैं जाने के लिए निकला, रास्ते में तबीयत खराब हुई, फिर क्या हुआ पता नहीं. खुद को अस्पताल में पाया. कौन सा अस्पताल था ये भी भी पता नहीं था.''

तोगड़िया को क्यों गिरफ्तार करने आई थी राजस्थान पुलिस?

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में तोगड़िया पर भड़काऊ भाषण का आरोप है. ये केस 15 साल पुराना है. जिले की गंगानगर कोर्ट ने तोगड़िया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

बता दें कि प्रवीण तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष हैं. तोगड़िया पेशे से मशहूर कैंसर सर्जन हैं. दस साल की उम्र में वे आरएसएस में शामिल हो गए थे. 22 साल की उम्र में तोगड़िया संघ स्वंयसेवकों के मुख्य मार्गदर्शक चुने गए थे. 27 साल की उम्र में तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद से जुड़े ध्वस्त सोमनाथ मंदिर को देखने के बाद वो हिंदुत्व के लिए काम करने लगे. वह मुसलमानों पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget