एक्सप्लोरर

कौन हैं कॉमेडियन Vir Das, जिनके देश विरोधी बयान के चलते लोगों ने खरी-खोटी सुना दी

Vir Das: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास अपने एक बयान को लेकर मुसीबतों में फंस गए हैं. उनके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. आइए आपको बताते हैं कि वीर दास कौन हैं?

कॉमेडियन और एक्टर वीर दास अपने एक बयान को लेकर मुसीबतों में फंस गए हैं. अमेरिका में अपनी एक परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह 'दो भारत' से आते हैं, जहां भारतीय मर्द दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में वे महिलाओं के साथ गैंगरेप करते हैं. इसके बाद वीर दास को ट्विटर पर लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. उनके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. आइए आपको बताते हैं कि वीर दास कौन हैं?

जानें वीर दास की प्रोफाइल

42 साल के वीर दास खासतौर पर अंग्रेजी में स्टैंडअप कॉमेडी करते हैं और देश के संजीदा किस्म के सामाजिक व राजनीतिक विषयों व घटनाओं को अपनी कॉमेडी के जरिए पेश करने के लिए जाने जाते हैं. देहरादून से ताल्लुक रखने वाले वीर दास सामाजिक चेतना से परिपूर्ण स्टैंडअप कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. देश घटित होनेवाली महत्वपूर्ण सामाजिक व राजनीतिक घटनाओं पर‌ उनकी पैनी नजर रहती हैं जो देश-विदेश में उनके द्वारा किये जाने वाले कॉमेडी एक्ट्स में साफ तौर से झलकती है.

वीर दास को आज के दौर के बेहद मशहूर दर्जनों स्टैंड अप कॉमेडियन्स के प्रणेता के तौर पर भी जाना जाता है. इतना ही नहीं. देश में स्टैंडअप कॉमेडी को को पहचान दिलाने में उनकी एक अहम भूमिका रही है. वीर दास न सिर्फ़ देश के सबसे उम्दा स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड की क‌ई लोकप्रिय फिल्मों में भी अहम रोल्स निभाए हैं.

वीर दास ने 2010 में रिलीज की हुई और आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई 'डेल्ही बेली' फिल्म में भी एक अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वीर दास ने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में भी काम किया था. वो सनी लियोने के साथ फिल्म 'मस्तीजादे' में भी लीड भूमिका में नजर आए थे. मल्लिका शेहरावत के साथ उन्होंने 'शादी के साइड इफेक्ट्स' नामक हिट फिल्म‌ में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी. इसके अलावा यशराज की 'बदमाश कंपनी', सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली जॉम्बी फिल्म‌ 'गो गोवा गॉन' और 'लव आजकल' अक्षय कुमार के साथ 'नमस्ते लंडन' जैसी दर्जनों फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

मगर तमाम हिंदी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं और चरित्र भूमिकाओं निभाने के बावजूद वो बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए.
 

ये भी पढ़ें

Vir Das: वीर दास की वीडियो पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए बताया 'देश-विरोधी', कॉमेडियन ने दी सफाई

वीर दास को ट्रांसजेंडर समुदाय का मजाक बनाना पड़ा भारी, ट्रोलिंग का शिकार होते ही एक्टर ने अपने बयान के लिए मांगी माफी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget