एक्सप्लोरर

जानिए, कौन है शाहीन बाग आंदोलन का सूत्रधार शरजील इमाम, IIT, JNU जैसे शिक्षण संस्थान से पढ़ा है

शरजील इमाम सीएए प्रदर्शन के दौरान अचानक चर्चा में आए.भड़काऊ और देशविरोधी बयान के चलते उन पर देशद्रोह का केस दर्ज है.

नई दिल्ली/जहानाबाद: शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए शरजील इमाम जेएनयू के पीएचडी स्कॉलर हैं. उनका शैक्षणिक रिकार्ड शानदार है. उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों से तालीम हासिल की है और पढ़ाया भी है. हालांकि, अब कई राज्यों में उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो चुका है. इसका मतलब ये हुआ कि अब उन्हें कई राज्यों की अदालतों का सामना करना होगा. देशद्रोह का सामना करने वाले कौन हैं शरजील इमाम ? शरजील इमाम की स्कूली पढ़ाई संत जेवियर पटना और डीपीएस वसंतकुंज दिल्ली से हुई. आईआईटी से उन्होंने कंप्यूटर साइंस की बीटेक और एमटैक किया. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों को अपन सेवाएं दीं. शरजील यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन में प्रोग्रामर रहे हैं. IIT मुंबई में भी उन्होंने पढ़ाया है. इसके अलावा जूपिटर नेटवर्क्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम किया है. बिहार के जहानाबाद निवासी शरजील जवाहर इस वक्त दिल्ली स्थित देश के प्रतिष्ठित विश्विद्यालय जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर हैं. शरजील के मरहूम पिता अकबर इमाम बिहार में सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उस चुनाव में उन्हें हार मिली थी. शरजील इमाम को शाहीन बाग अंदोलन का सूत्रधार कहा जाता है. इस आंदोलन की शुरुआत में शरजील ने अहम भूमिका निभाई थी. कई राज्यों में कोर्ट का करना होगा सामना शरजील इमाम नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के कारण अचानक चर्चा में आए. सोशल मीडिया पर जारी उनके वीडियो में कथित तौर पर देशविरोधी भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा था. जिसमें उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों खासकर असम को शेष भारत से अलग (कम से कम एक महीने के लिए)करने की बात करते हुए सुना जा सकता है. उनके भाषण का वीडियो अलीगढ़ का है. जहां की पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद देशद्रोह का केस दर्ज किया है. वीडियो में शरजील पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कहने का आरोप है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी हमलावर हो गई और ताबड़तोड़ कई राज्यों में उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करा दिया. इतना ही नहीं दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी ने शरजील इमाम के मुद्दे पर आप पार्टी को घेरने की कोशिश की. अमति शाह ने सवाल पूछा तो उसके जवाब में मोर्चा आप के मुखिया ने संभाला. अमित शाह के सवाल वार पर पलटवार अरविंद केजरीवाल ने किया. उन्होंने देश के गृहमंत्री से पूछ डाला कि आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget