एक्सप्लोरर

Rakesh Pal Death: चर्चा के बीच सीने में उठा दर्द और फिर...जानें- कौन थे इंडियन कोस्ट गार्ड के DG जिनका हार्ट अटैक से हुआ निधन

Who Was Rakesh Pal: राकेश पाल को जुलाई 2023 में भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) का 25वां डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया था. 18 अगस्त, 2024 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

Who Was Rakesh Pal: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक राकेश पाल का रविवार (18 अगस्त) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ये घटना तब हुई जब आईएनएस अड्यार में उन्हें सीने में दर्द हुआ, उस दौरान वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेन्नई यात्रा की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे. तभी उन्हें बेचैनी महसूस होने पर चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें तुरंत उपचार दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख राकेश पाल का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बेचैनी महसूस होने पर उन्हें करीब 2.30 बजे शहर के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी राजीव गांधी सरकारी अस्पताल पहुंचे और राकेश पाल को श्रद्धांजलि दी. उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जाएगा.

कौन थे राकेश पाल?

कोस्ट गार्ड के डीजी राकेश पाल को पिछले साल जुलाई में भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र राकेश पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे. उन्होंने अपने 35 साल से ज्यादा के करियर में फ्लैग ऑफिसर ने कई महत्वपूर्ण पद संभाले, जिनमें कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम), गांधीनगर, उप महानिदेशक (नीति और योजना) और तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक तटरक्षक शामिल हैं.

जानिए DG राकेश पाल ने किन महत्वपूर्ण पदों पर किया काम?

वहीं, डीजी राकेश पाल के पास काफी समुद्री अनुभव है और उन्होंने आईसीजी जहाजों की सभी श्रेणियों की कमान संभाली है, जिसमें आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस विजित, आईसीजीएस सुचेता कृपलानी, आईसीजीएस अहिल्याबाई और आईसीजीएस सी-03 शामिल है. इसके अलावा राकेश पाल ने गुजरात में अग्रिम क्षेत्र के दो तटरक्षक ठिकानों - ओखा और वडिनार की भी कमान संभाली है.

डीजी राकेश पाल को उनकी शानदार सेवा के लिए साल 2013 में तटरक्षक पदक और साल 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ेंः Rakesh Pal: नहीं रहे इंडियन कोस्ट गार्ड के चीफ राकेश पाल, INS Adyar पर पड़ा दिल का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget