एक्सप्लोरर

WHO प्रमुख ने दी चेतावनी, कहा- 'हल्का नहीं है ओमिक्रोन, लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और जान भी गंवा रहे हैं'

Omicron Variant: वैक्सीन रोलआउट की वर्तमान गति से, 109 देश जुलाई 2022 की शुरूआत तक अपनी 70 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण करने से चूक जाएंगे.

Omicron Variant: डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने गुरुवार को कहा कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में कम गंभीर प्रतीत होता है और विशेष रूप से टीकाकरण (Vaccine) वाले लोगों में यह कम गंभीर है. मगर इसका मतलब यह नहीं है कि इसे पिछले वैरिएंट की तरह ही माइल्ड (हल्का) के तौर पर मान लेना चाहिए.

उन्होंने चेताते हुए कहा कि ओमिक्रॉन की वजह से लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और उनकी जान भी जा रही है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वास्तव में, मामलों नए वेरिएंट से संक्रमितों की सुनामी इतनी बड़ी और तेज है, कि यह दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी पड़ रही है.

स्वास्थ्य निकाय के महानिदेशक ने आगे कहा कि पहली पीढ़ी के टीके सभी संक्रमणों और संचरण को रोक नहीं सकते हैं, लेकिन वे अस्पताल में भर्ती होने और इस वायरस से होने वाली मृत्यु को कम करने में अत्यधिक प्रभावी रहते हैं. उन्होंने कहा कि टीकाकरण (Vaccination) के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य सामाजिक उपाय, जिसमें अच्छी तरह से फिटिंग वाले मास्क पहनना, दूरी बनाना, भीड़ से बचना और वेंटिलेशन में सुधार करना आदि शामिल है, वायरस को सीमित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

70 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण

वैक्सीन रोलआउट की वर्तमान गति से, 109 देश जुलाई 2022 की शुरूआत तक अपनी 70 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण करने से चूक जाएंगे. पिछले हफ्ते, महामारी में अब तक सबसे अधिक कोविड -19 मामले सामने आए. उन्होंने आगे कहा कि हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यह मामलों का एक कम आंकलन है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में चल रहे पुनरुत्थान के बीच, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों का आंकड़ा 29.7 करोड़ से ऊपर हो गया है, जबकि मौतें 54.6 लाख से अधिक हो गई हैं और टीकाकरण 9.27 अरब से अधिक हो गया है.

गुरुवार सुबह नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 297,504,250 और 5,464,532 है, जबकि दिए गए टीके की कुल संख्या बढ़कर 9,279,347,173 हो गई है. 

वायरस से दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत

CSSE के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों (क्रमश: 57,649,131 और 832,061) के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. मामलों के बारे में बात करें तो दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत (35,018,358 संक्रमण और 482,551 मौतें) है. इसके बाद ब्राजील (22,328,252 संक्रमण और 619,654 मौतें) तीसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें:

India China Tension: पैंगोंग त्सो पर ब्रिज बना रहा चीन, अब विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, कहा- हमारी पैनी नजर है वहां

Nitin Gadkari ने PM की सुरक्षा में हुई चूक के लिए कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget