एक्सप्लोरर

XBB Sub-variant: 'कई देशों में कोराना की एक और लहर आ सकती है', WHO की चीफ साइंटिस्ट ने चेताया

New Covid Sub Variant: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की साइंटिस्ट ने कहा कि ओमिक्रोन के 300 से अधिक सब वेरिएंट हैं. अभी चिंता का सबब XBB है.

Corona XBB Subvariant: देश में त्योहारी सीजन के बीच कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के सब वेरिएंट एक्सबीबी (XBB) ने डराना शुरू कर दिया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ देशों में ओमिक्रोन के एक्सबीबी सब वेरिएंट के कारण कोविड संक्रमण की एक और लहर देखी जा सकती है.

डॉ. स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘ओमिक्रोन के 300 से अधिक सब वेरिएंट हैं. मुझे लगता है कि अभी जो चिंता का सबब है, वह एक्सबीबी है. यह प्रतिरक्षा तंत्र (Immune System) से बचने की क्षमता रखता है, जिसका मतलब है कि एंटीबॉडी का भी इस पर असर नहीं पड़ता. इसलिए हम धीरे-धीरे एक्सबीबी के कारण कुछ देशों में संक्रमण की एक नई लहर देख सकते हैं.’’

उन्होंने कहा कि एक्सबीबी अधिक संक्रामक होता जा रहा है. इससे निपटने के लिए डॉ. स्वामीनाथन ने निगरानी पर जोर दिया और मास्क पहनना जारी रखने की सलाह दी.

मास्क पहनने की सलाह

नए सब वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच अपोलो अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुरनजीत चटर्जी ने कहा, ‘‘यह त्योहारी मौसम है और लोगों का घरों और कार्यस्थलों पर एक-दूसरे से अधिक मिलना-जुलना होगा. हालांकि, मास्क न पहनने पर जुर्माना हटा लिया गया है, फिर भी मैं यही कहूंगा कि लोग खुली और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क अवश्य पहनें.’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार ओमिक्रोन का BA.5 सब-वेरिएंट दुनिया भर में स्प्रेड हो रहा है जो 76.2 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है.  

24 घंटो में कोविड के कितने मामले दर्ज किए गये
भले ही कोविड के मामले अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 2060 नए संक्रमण के मामले में दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन सब वेरिएंट जैसे बीएफ.7 और एक्सबीबी जैसे वेरिएंट कई देशों में फैल रहे हैं.

संयुक्त राज्य अमेरिका में बीक्यू.1, बीक्यू.1.1, और बीएफ.7 की निगरानी उनके कारण होने वाले मामलों में वृद्धि के कारण चिंता बढ़ रही है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल-यूएसए के आंकड़ों के अनुसार बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 प्रत्येक मामले में कुल मामलों का 5.7 प्रतिशत है, जबकि बीएफ.7 में 5.3 प्रतिशत है.

Liz Truss Resigns: महज 45 दिनों में आउट हुईं ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस, एक बार फिर रेस में आए ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget