एक्सप्लोरर

कौन हैं संबित पात्रा से "5 ट्रिलियन में कितने जीरो" वाला सवाल पूछने वाले कांग्रेस प्रवक्ता?

दरअसल एबीपी न्यूज के कार्यकम झारखंड शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने जब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से पूछा कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं तो संबित पात्रा जवाब नहीं दे पाए. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से कांग्रेस पार्टी टीवी बहस में अपना प्रवक्ता नहीं भेज रही थी लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस ने एबीपी न्यूज के एक विशेष बहस कार्यक्रम में अपना प्रवक्ता भेजा और अब हर कोई पूछ रहा है कि कांग्रेस का ये प्रवक्ता है कौन? कांग्रेस के इस प्रवक्ता का नाम है गौरव वल्लभ.

दरअसल इसी हफ्ते एबीपी न्यूज के झारखंड शिखर सम्मेलन में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ के बीच हुई बहस का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें गौरव वल्लभ संबित पात्रा को उन्हीं के अंदाज में घेर रहे हैं. खास तौर पर पात्रा से वल्लभ का सवाल कि "5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं" और उस पर पात्रा का रक्षात्मक रुख लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि अब तक इस अंदाज में पात्रा कांग्रेस प्रवक्ताओं को घरते रहे हैं लेकिन इस बार कांग्रेस प्रवक्ता उनपर हावी हो गया. डिबेट का वीडियो इंटरनेट पर इस कदर वायरल है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस विडियो को ट्वीट किया है. इसके बाद से लोग गौरव वल्लभ के बारे में जानना चाहते हैं.

इसी साल बने कांग्रेस प्रवक्ता :- गौरव वल्लभ को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले इसी साल जनवरी में राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया था. इसके साल भर पहले से वो टीवी की बहस में कांग्रेस का पक्ष रखते आ रहे थे. अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर वल्लभ की अच्छी पकड़ मानी जाती है. इसी वजह से जब एबीपी न्यूज के कार्यक्रम झारखंड शिखर सम्मेलन के बहस में बीजेपी को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर घेरना था तो कांग्रेस ने गौरव को भेजा.

पेशे से मैनेजमेंट के प्रोफेसर है गौरव :- गौरव वल्लभ को कांग्रेस से महज दो साल से पहले जुड़े थे. इसके पहले वो प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज एक्सएलआरआई जमशेदपुर में 2003 से 2017 तक प्रोफेसर रह चुके हैं. बीच में दो साल के लिए 2009 से 11 तक वो चार्टर्ड अकाउंटेंट की सबसे बड़ी संस्था आईसीएआई के डायरेक्टर थे और कई आईआईएम में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं. 2003 से पहले वल्लभ आरबीआई के थिंक-टैंक के तौर पर काम कर रहे पुणे के एक संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर भी रह चुके हैं.

डिग्रियों की है भरमार :- मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर से सटे पीपर इलाके के गौरव वल्लभ की स्कूली शिक्षा पाली जिले में हुई. गौरव ने अजमेर विश्विद्यालय से बीकॉम और एमकॉम किया है और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. उन्होंने क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट में पीएचडी की है और इसके अलावा सीए, सीएस और एलएलबी की डिग्री भी उनके पास है. दिलचस्प ये है कि इतना भारी-भरकम अनुभव रखने वाले गौरव की उम्र महज 42 साल है. लंबे समय से कांग्रेस कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शकील अख्तर का मानना है कि गौरव वल्लभ में अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा बनने की क्षमता है.

वीडियो वायरल होने पर गौरव ने क्या कहा :- खुद के वायरल वीडियो पर गौरव ने एबीपी न्यूज से कहा कि मेरा मकसद किसी विषय पर अपनी पार्टी का पक्ष अच्छे तरीके से रखना होता है ना कि किसी को हराना. लेकिन मैंने 'पांच ट्रिलियन में कितने जीरो' वाला सवाल इसलिए पूछा ताकि लोगों को समझा सकूं कि बीजेपी अपने वादों को लेकर कितनी गंभीर है? एक तरफ हमारी अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सुबह-शाम अर्थव्यवस्था को पांच डॉलर तक पहुंचाने की बात करती है. मैं लोगों को दिखाना चाहता था कि पांच ट्रिलियन को लेकर बीजेपी का होमवर्क कैसा है?

यह भी पढ़ें-

ABP न्यूज़ की खबर पर एक्शन: यूपी में अब मुख्यमंत्री और मंत्री अपनी कमाई पर खुद टैक्स भरेंगे

यूपी में फिलहाल लागू नहीं होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट, मंत्री बोले- जुर्माने की पुरानी दरें ही लागू होंगी

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगी सरकार, आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कर सकती हैं बड़े एलान

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले ABP न्यूज़ का ओपिनियन पोल जल्द

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget