एक्सप्लोरर

WhatsApp पर 12.20 से शुरू हुई दिक्‍कत, 60 हजार कम्‍प्‍लेंट मिलने के बाद बोली मेटा- हम जल्‍द देंगे खुशखबरी

WhatsApp Down: मेटा के प्रवक्ता ने व्हाट्सएप के डाउन होने पर कहा, हम जानते हैं कि लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हो रही है. हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.

WhatsApp Outage: भारत में करोड़ों लोगों की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने मंगलवार की दोपहर से काम करना बंद कर दिया है. इस समय भारत में व्हाट्सएप यूजर्स इसके जरिए न तो मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही उन्हें मैसेज मिल पा रहा है. व्हाट्सएप के डाउन होने से लोग न तो ग्रुप चैट पर मैसेज भेज पा रहे है और न ही पर्सनल तौर पर.

मेटा (Facebook) के प्रवक्ता ने व्हाट्सएप के डाउन होने पर कहा कि "हम जानते हैं कि लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हो रही है. हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं." बता दें कि व्हाट्सएप मेटा का पॉपुलर इंस्टैंट मैसेज एप है. व्हाट्सएप ने मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे (12:20) अचानक काम करना बंद कर दिया.

व्हाट्सएप पहले भी हो चुका है डाउन
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब व्हाट्सएप डाउन हुआ है. इससे पहले भी कई बार व्हाट्सएप डाउन हो चुका है. पिछले साल ही फेसबुक सर्वर में गड़बड़ी आने की वजह से व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया था. व्हाट्सएप अब एक बार फिर डाउन हो गया है. लेकिन इस बार यह मैसेजिंग एप डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से डाउन है. दूसरी तरफ व्हाट्सएप के काम नहीं करने के बाद से ही यूजर्स इन्य दूसरे सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

2 बिलियन से ज्यादा सक्रिय उपयोगकर्ता
वर्तमान समय में पूरे विश्वभर में व्हाट्सएप के 2 बिलियन से भी ज्यादा सक्रिय उपयोगकर्ता हैं. यह दुनिया में सबसे लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर ऐप है. एक दिलचस्प बात यह है कि व्हाट्सएप पर हर दिन 100 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे जाते हैं. वहीं, भारत में सबसे अधिक व्हाट्सएप मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (390.1 मिलियन) हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget