एक्सप्लोरर

Whatsapp: व्हाट्सएप का बड़ा एक्शन, 20 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट पर लगाया बैन

Whatsapp: व्हाट्सएप ने इस साल अक्टूबर में 20 लाख से ज्यादा भारतीय खातों पर रोक लगा दी, जबकि इस दौरान उसे 500 शिकायतें मिलीं. मैसेजिंग सेवा ऐप ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

Whatsapp Action on 20 Lakhs Account: व्हाट्सएप ने इस साल अक्टूबर में 20 लाख से ज्यादा भारतीय खातों पर रोक लगा दी, जबकि इस दौरान उसे 500 शिकायतें मिलीं. मैसेजिंग सेवा ऐप ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी. अपनी नयी रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि इस अवधि के दौरान व्हाट्सएप पर 20,69,000 भारतीय खातों पर रोक लगायी गई. 

इसमें कहा गया कि भारतीय खाते की पहचान +91 फोन नंबर से जुड़ी होती है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'व्हाट्सएप, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच अभद्र भाषा के इस्तेमाल को रोकने में सबसे आगे रही है. वर्षों से, हमने अपने उपयोगकर्ताओं को इस मंच पर सुरक्षित रखने के लिए लगातार कृत्रिम मेधा और अन्य अत्याधुनिक तकनीक, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों एवं प्रक्रियाओं में निवेश किया है.'

उन्होंने कहा कि आईटी नियम 2021 का पालन करते हुए कंपनी ने अपनी पांचवीं मासिक रिपोर्ट जारी की है. प्रवक्ता ने कहा कि इस उपयोगकर्ता-सुरक्षा रिपोर्ट में उपयोगकर्ता की शिकायतों का विवरण और व्हाट्सएप द्वारा की गयी संबंधित कार्रवाई के साथ-साथ मैसेजिंग सेवा मंच पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को रोकने के लिए कंपनी द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी शामिल है. 

फेसबुक ने अक्टूबर में 1.88 करोड़ सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की

वहीं, सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने अक्टूबर के दौरान भारत में 13 उल्लंघन श्रेणियों में फेसबुक पर 1.88 करोड़ से अधिक सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की. कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कंपनी की मासिक अनुपालन रिपोर्ट में साझा किए गए ब्योरे के अनुसार, फेसबुक के तस्वीरें साझा करने के मंच इंस्टाग्राम ने माह के दौरान 12 श्रेणियों में 30 लाख से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की. 

इस साल की शुरुआत में लागू हुए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंचों (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है. इस रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है.

इसमें स्वचालित माध्यम से निगरानी के जरिए हटाई गई सामग्री का विवरण भी शामिल है. फेसबुक ने सितंबर में 10 श्रेणियों में 2.69 करोड़ से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की थी, जबकि इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ श्रेणियों में 32 लाख से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की थी. मेटा ने कहा कि एक से 31 अक्टूबर के बीच फेसबुक को अपनी भारतीय शिकायत प्रणाली के माध्यम से 686 रिपोर्ट मिलीं. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इन रिपोर्टों में से हमने उपयोगकर्ताओं को 497 मामलों में उनके मुद्दों को हल करने का ‘समाधान’ उपलब्ध कराया.’

ये भी पढ़ें- Mamata Banerjee Meets Sharad Pawar: शरद पवार के साथ बैठक के बाद ममता बनर्जी बोलीं- अभी UPA नहीं है

Xplained: आंदोलन के बाद पार्टी बना कर पंजाब चुनाव में उतरेंगे किसान नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget