एक्सप्लोरर

लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले आप क्या करेंगे? ABP न्यूज़ के सवाल पर लोगों ने दिए दिलचस्प जवाब

ABP न्यूज अपने पाठकों और दर्शकों से ये जानना चाहता है कि लॉकडाउन खत्म होते ही वो सबसे पहले क्या करेंगे और इसके लिए हमने एक मुहिम शुरू की है.

लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग क्या करेंगे? जी हां ये एक ऐसा सवाल है जिसके जवाब बेहद मनोरंजक भी हो सकते हैं और गंभीर भी ! देश में कोरोना वायरस के असर से बचने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है और इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं वहीं चौथा चरण 18 मई से शुरू हो चुका है जो 31 मई 2020 तक चलेगा.

लोग इस लॉकडाउन से बेहद आजिज आ चुके हैं और बहुत से ऐसे काम करना चाहते हैं जो वो अपनी सामान्य जिंदगी में करते हैं. ऐसे में ABP न्यूज ने एक सवाल किया कि लॉकडाउन खुलते ही आप क्या करेंगे और इसके लिए हमने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर ये सवाल पोस्ट किया है. आप भी वहां जाकर अपनी-अपनी राय रख सकते हैं.

लोगों ने राय रखनी शुरू भी की ABP न्यूज के सवाल पर लोगों ने अपनी राय रखनी शुरू भी कर दी है और पाठक और दर्शक कई तरह के मनोरंजक जवाब भी भेज रहे हैं. जैसे एक दर्शक ने लिखा कि सबसे पहले वो गोलगप्पे खाएंगी. वहीं एक और शख्स ने लिखा कि वो परचून-किराना की दुकान खोल लेंगे. वहीं इस पर एक और पाठक ने जवाब देते हुए लिखा कि मेडिसिन की दुकान में ज्यादा फायदा है, जो लॉकडाउन में भी खुली और एमआरपी पर ग्राहकों से पैसे वसूल करना फायदे का सौदा है.

जाहिर है कि लोग अब इस लॉकडाउन से बेहद परेशान हो चुके हैं और जल्द से जल्द इससे आजादी चाहते हैं. हालांकि लोगों को ये पता है कि जब तक सरकार नहीं चाहेगी लॉकडाउन पूरी तरह से नहीं खुल पाएगा. यहां आपको बता देना जरूरी है कि कुल मिलाकर लॉकडाउन के दिनों को देखें तो आज लॉकडाउन का 56वां दिन है और लगभग दो महीने से हम सब घरों में बंद हैं. ऐसे में खासतौर पर अब लोगों के मन में है कि बाहर निकला जाए और वो सब किया जाए जो इस लॉकडाउन के कारण कर नहीं पा रहे हैं.

कब से कब तक लॉकडाउन के चरण सबसे पहले प्रधानमंत्री ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक यानी 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया. इसके बाद लॉकडाउन 2.0 लागू किया गया जो 15 अप्रैल से 3 मई तक के लिए था. 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन 3.0 को तय किया गया यानी इसे 14 दिन और बढ़ा दिया गया. 18 मई से 31 मई तक यानी 14 दिनों के लिए लॉकडाउन की अवधि को और बढ़ा दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget