एक्सप्लोरर

सर्वे में 48% लोगों की पहली पसंद मोदी, अब क्या करेंगे प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर अभी जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर के लिए चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं. इस से पहले वे कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब और यूपी के विधान सभा चुनाव में भी रणनीति बना चुके हैं.

नई दिल्ली: प्रशांत किशोर की संस्था के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तीसरे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चौथे नंबर पर रहे. सर्वे के दौरान देश भर के 57 लाख नौजवानों ने ऑनलाइन वोट किया. पीएम मोदी, राहुल गांधी और नीतीश कुमार के लिए काम कर चुके प्रशांत इन दिनों जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं. लेकिन अगले चुनाव में उनका साथ किसे मिलेगा? सस्पेंस बना हुआ है?

प्रशांत किशोर यानी पीके के ऑनलाईन सर्वे से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है. सर्वे के नतीजे से कई सवाल खड़े हो गए हैं? पीके अब आगे क्या करेंगे? किस पार्टी के चुनाव प्रचार का काम देखेंगे? अगले लोक सभा चुनाव में वे नरेंद्र मोदी के साथ जाएंगे या फिर राहुल गांधी के?  प्रशांत किशोर अभी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं. पिछले दो महीनों में उन्होंने देश भर में एक लाख वोलेंटियर तैयार कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि अब वे इन सबसे बात कर ही आगे का फैसला करेंगे. सच तो यही है कि पीके अभी मन की बात नहीं करना चाहते हैं.

प्रशांत किशोर के सर्वे में पीएम मोदी 48% लोगों की पसंद, 11% के साथ राहुल दूसरे नंबर पर

प्रशांत किशोर अभी जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर के लिए चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं. इस से पहले वे कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब और यूपी के विधान सभा चुनाव में भी रणनीति बना चुके हैं. यूपी में राहुल गांधी की खाट सभा भी उनका ही आयडिया था. बिहार विधान सभा चुनाव में लालू यादव और नीतीश कुमार को साथ लाने में भी उनका बड़ा रोल रहा. साल 2014 के लोक सभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के लिए प्रचार  की जिम्मेदारी संभाली थी. नरेंद्र मोदी के लिए चाय पर चर्चा का उनका कार्यक्रम हिट साबित हुआ था.

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रशांत किशोर नेशनल अजेंडा फोरम नाम से एक मुहीम शुरू की है.  सबसे पहले उनकी संस्था आईपैक ने एक लाख लोगों को इस मिशन से जोड़ा. फिर इनकी मदद से दस टॉप एजेंडा तय किये गए. 57 लाख नौजवान ऑनलाइन सर्वे में शामिल हुए हैं. आप किस नेता को सबसे अधिक पसंद करते हैं? इस सवाल के जवाब में 48 प्रतिशत लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को वोट किया. जबकि राहुल गांधी को सिर्फ 11 फीसदी वोट ही मिले.

अरविन्द केजरीवाल तीसरे और अखिलेश यादव चौथे नंबर पर रहे. पीके के सर्वे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे सर्वे से वोट नहीं मिलते. सर्वे में टॉप चार मुख्यमंत्रियों में अरविन्द केजरीवाल, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक और नीतीश कुमार चुने गए.

देश भर के 530 ज़िलों के 1788 कॉलेजों के बच्चों ने इस ऑनलाइन सर्वे में वोट किया. अगले महीने से आईपैक के अभियान से जुड़े लोग जनसम्पर्क अभियान शुरू करेंगे. एक लाख नौजवानों की टोली देश भर में अगर किसी पार्टी के प्रचार में जुड़ जाएं तो उस पार्टी के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा. प्रशांत किशोर ने पिछले लोक सभा चुनाव से पहले भी इसी मोडल शुरू किया था. फिर 2013 में नरेंद्र मोदी के साथ पांच हज़ार वोलेंटियर की मीटिंग भी कराई थी.

यहां देखें दिनभर की 50 बड़ी खबरें-

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 11वें दिन भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कांग्रेस बोली- अब तो बीजेपी डींग हांकना बंद करे

जोधपुर: वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग 27 क्रैश, बाल बाल बचा पायलट

अनशन का 11वां दिन: हार्दिक पटेल का वजन 20 किलो घटा, बीजेपी बोली- ये कांग्रेस प्रेरित है

2007 हैदराबाद बम ब्लास्ट केस: इस्माइल चौधरी और शफीक सईद दोषी, दो आरोपी बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन रद्द का मामला SC पहुंचा, CJI ने कहा- 'लॉ एंड ऑर्डर पुलिस का दायित्व'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन रद्द का मामला SC पहुंचा, CJI ने कहा- 'लॉ एंड ऑर्डर पुलिस का दायित्व'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget