एक्सप्लोरर

PM Modi Meditation: नारियल पानी, तरल आहार...मोदी लगा रहे 45 घंटे का 'ध्यान', जानिए क्या है PM का डाइट प्लान

PM Modi Meditation: पीएम मोदी के ध्यान पर सियासी तूफान जारी है. एक दिन बाद सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग है. ऐसे में विपक्ष का आरोप है कि वह परोक्ष रूप से चुनावी प्रचार ही कर रहे हैं.

PM Modi Meditation: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं. शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं. इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं करेंगे.

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी. इस 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे. ना ही किसी से बात करेंगे. कठोर साधना में प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे. वह सिर्फ तरल आहार ही लेने वाले हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वह नारियल पानी और अंगूर का जूस भी पीएंगे.

पीएम मोदी ने की भगवती अम्मन मंदिर में पूजा

दरअसल, गुरुवार (30 मई) की शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंचे. सबसे पहले प्रधानमंत्री ने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की. धोती और सफेद शॉल ओढ़े पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा की. पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें प्रसाद दिया. इसके बाद पीएम मोदी नाव के जरिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे. यहां वह कुछ देर के लिए मंडपम की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खड़े रहे और बाद में ध्यान मंडपम में कठोर साधना में लीन हो गए.

ध्यान के बाद क्या करेंगे पीएम मोदी?

अब यहां प्रधानमंत्री करीब 2 दिन के लिए ध्यान में बैठ गए हैं. एक जून को ध्यान के बाद प्रधानमंत्री मोदी संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दौरा करेंगे. बता दें कि संत तिरुवल्लुवर तमिलनाडु के सबसे मशहूर कवि थे, जिनका स्मारक और मूर्ति दोनों छोटे-छोटे टापुओं पर बनाए गए हैं. संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा की कुल ऊंचाई 133 फीट है.

विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा

प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी में ध्यान लगा रहे हैं, लेकिन करीब 2800 किलोमीटर दूर दिल्ली में सियासी तूफान आ गया है. विरोधियों ने पीएम मोदी के ध्यान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''सुना है कि वो अब दूर कहीं चले गए हैं. परिणाम आने से पहले तपस्या के लिए दूर चले गए. जब आखिरी में परिणाम नहीं आएगा, तब कह पाएंगे कि हमारी तपस्या में कुछ कमी रह गई थी. 4 जून को मंगल है, मंगल ही हो जाएगा उस दिन.'' 

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''जिन्होंने कहा था कि अच्छे दिन लाएंगे, वे अच्छे दिन तो नहीं ला पाएंगे, लेकिन 4 जून को हारेंगे वो तो देश के सुनहरे दिन होंगे. हमारे आपके खुशियों के दिन होंगे.'' 

बीजेपी का विपक्ष पर पलटवार

ध्यान साधना पर छिड़े सियासी संग्राम में बीजेपी ने विपक्ष पर पलटवार किया है. बीजेपी ने सवाल उठाया है कि अगर साधना में लीन हैं मोदी तो विरोधी क्यों परेशान हैं. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लगभग दो हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात हैं. इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की भी कड़ी निगरानी है. 

यह भी पढ़ें- PM Modi Meditation: ध्यान साधना में डूबे पीएम मोदी, कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अगले 45 घंटे तक करेंगे मेडिटेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget