एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- क्या हम मीट-मछली पर भी आदेश दें? लोग नहीं खाएंगे, तो क्या हो जाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या हम मीट-मछली पर भी आदेश दें?सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर लोग अगर मीट नहीं खाएंगे तो क्या हो जाएगा.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जरूरी सामान की खरीदारी के लिए दिशानिर्देश बनाए जाने की मांग की गई थी. याचिका में कहा गया था कि किराना और सब्जी की दुकानें खुली तो हैं, लेकिन वहां तक जाने को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है. ऐसे में कभी लोग बाजार में भीड़ लगा देते हैं, कभी पुलिस लोगों पर लाठी बरसा देती है. इसलिए, कोर्ट सरकार से स्पष्ट नियम बनाने को कहे.

गुवाहाटी के रहने वाले वकील अमित गोयल की याचिका में कुछ घटनाओं का हवाला दिया गया था. जिसमें पुलिस ने जरूरी सामान की खरीदारी के लिए निकले लोगों पर बल प्रयोग किया था. याचिका में यह भी कहा गया था कि लोग भी कई बार गैर जिम्मेदारी दिखाते हुए भीड़ लगा देते हैं. इसलिए, स्थानीय प्रशासन उन लोगों को विशेष पास दे जो अपने परिवार की तरफ से खरीदारी के लिए जा सकते हैं. याचिका में ई कॉमर्स के जरिए ग्रॉसरी, सब्जी, दूध जैसी आवश्यक चीजों की डिलीवरी सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई थी.

जज याचिका को लेकर आश्वस्त नजर नहीं आए. उनका मानना था कि जरूरी चीजें लोगों के लिए उपलब्ध हैं. स्थानीय स्तर पर प्रशासन अपने तरीके से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश कर रहा है. इसे लेकर अलग से कोई आदेश दिए जाने की जरूरत नहीं है. इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, “स्पष्टता नहीं होने के चलते बहुत सी जरूरी चीजें उपलब्ध नहीं हैं. मीट-मछली खाने वालों को यह चीजें नहीं मिल पा रही हैं.“

इस पर बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस एन वी रमना ने नाराजगी जताते हुए कहा, “लोग मीट मछली नहीं खाएंगे तो क्या हो जाएगा? आप हम से उम्मीद करते हैं कि हम इन बातों पर भी आदेश जारी करें?” इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया.

कोरोना के इलाज पर ज्यादा प्रयोग नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें होम्योपैथी, यूनानी जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से कोरोना का इलाज किए जाने की मांग की गई थी. होम्योपैथिक डॉक्टर सी आर शिवराम की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि इस समय कोरोना के इलाज में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. यह पद्धतियां इलाज में काफी कारगर मदद कर सकती हैं. कोर्ट सरकार को इस पर विचार करने का आदेश दे.

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कोई भी आदेश देने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा, “कोविड-19 एक नया वायरस है. दुनिया भर के वैज्ञानिक इसका वैक्सीन ढूंढने में लगे हैं. इस समय हम इसके इलाज को लेकर किसी भी तरह का कोई प्रयोग करने का आदेश नहीं देंगे.“

ये भी पढ़ें-

मार्च में थोक महंगाई दर में दिखी कमी, मार्च में घटकर 1 फीसदी पर आई

कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन चार मई तक टला, लॉकडाउन के चलते फैसला

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget