एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन चार मई तक टला, लॉकडाउन के चलते फैसला

कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन चार मई तक टल गया है.यह दूसरी बार है जब यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन टला है.

जम्मू: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के चलते इस साल की अमरनाथ यात्रा की एडवांस रजिस्ट्रेशन को अब चार मई तक टाल दिया गया है. 23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से शुरू होना था जिसे लॉकडाउन के चलते पहले 15 अप्रैल तक टाल दिया गया था.

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल की अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से शुरू होना था जिसे देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस की वजह से पहले 15 अप्रैल और अब चार मई तक टाल दिया गया है. इस साल श्री अमरनाथ जी की 42 दिन की यात्रा 23 जून को शुरू होकर तीन अगस्त तक चलेगी.

इस साल की अमरनाथ यात्रा की अवधि को लेकर श्री श्री रवि शंकर समिति की ओर से की गई सिफारिशों के आधार पर बोर्ड ने यह फैसला लिया था कि इस बार की यात्रा 23 जून से शुरू होकर अगले 42 दिन तक चलेगी. इस यात्रा का समापन तीन अगस्त श्रवण पूर्णिमा वाले दिन होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस साल की यात्रा के लिए देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की 442 नामित शाखाओं के माध्यम से तीर्थ यात्रियों के एडवांस रजिस्ट्रेशन के प्रबंध किए हैं.

सभी तीर्थ यात्रियों के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल 2020 से शुरू होगी. दरअसल, साल 2019 में यात्रियों के लिए सीमित संख्या के ऑनलाइन पंजीकरण के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता को देखते हुए बोर्ड ने ऑनलाइन पंजीकरण का कोटा बढ़ाने का फैसला किया है. बोर्ड ने इस साल की अमरनाथ की यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए उनके राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा नामित डॉक्टरों या अस्पतालों द्वारा जारी किए गए निर्धारित अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को यात्रा के लिए जरूरी बताया है.

ये भी पढ़ें

जानिए- ताजा गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार में कितने लोग शामिल हो सकते हैं

बढ़ सकती हैं तब्लीगी जमात की मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget