एक्सप्लोरर

नोएडा की वजह से कैराना हारे योगी आदित्यनाथ?

पिछले साल दिसंबर में योगी के नोएडा आने के बाद पार्टी यूपी में एक भी चुनाव जीत नहीं पाई है. पहले गोरखपुर और फूलपुर में हारी और अब कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा का चुनाव पार्टी योगी की अगुवाई में हार गई.

नई दिल्ली: हाईप्रोफाइल कैराना सीट पर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद बीजेपी में हाहाकार मचा हुआ है. पार्टी के अंदर से बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं. इस बीच बीजेपी की हार की एक नई थ्योरी सामने आ रही है.

ये नई थ्योरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे को लेकर है. योगी आदित्यनाथ नोएडा को लेकर फैले तमाम अंधविश्वासों को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी के साथ मेट्रो के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे.

कैराना के रिजल्ट के बाद जबरदस्त तरीके से इस बात की कानाफूसी हो रही है कि योगी आदित्यनाथ का नोएडा जाना पार्टी को भारी पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी की हार को योगी के नोएडा दौरे से जोड़ रहे हैं. कोई नोएडा वाला भूत लिख रहा है तो कोई नोएडा का मनहूस साया.

दरअसल पिछले साल दिसंबर में योगी के नोएडा आने के बाद पार्टी यूपी में एक भी चुनाव जीत नहीं पाई है. पहले गोरखपुर और फूलपुर में हारी और अब कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा का चुनाव पार्टी योगी की अगुवाई में हार गई.

नोएडा को लेकर क्यों बनी ऐसी मान्यता? सीएम रहते अखिलेश यादव कभी नोएडा नहीं आए, अखिलेश से पहले मायावती नोएडा आईं तो 2012 में उनकी सरकार चली गई. शुरुआत 1980 में वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल से हुई थी वो नोएडा आए और बाद में कुर्सी चली गई. मुलायम 2003 में नोएडा आए तो 2007 में उनकी सरकार सत्ता में नहीं आई.

हालांकि ये एक अंधविश्वास ही है क्योंकि अखिलेश यादव इतने पढ़े लिखे और आधुनिक ख्यालों के नेता हैं फिर भी वो सीएम रहते नोएडा नहीं आए. इसके बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बुरी तरह से चुनाव हारी.

इसलिए ये कह सही नहीं होगा कि हार जीत में नोएडा आना असर डालता है. फिलहाल विरोधियों को इस विषय पर मजे लेने का मौका जरूर मिल गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget