एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर भारत की वाटर स्ट्राइक! सिंधु के बाद अब झेलम नदी पर तुलबुल प्रोजेक्ट, जानें इसके बारे में सबकुछ

What is Tulbul Project: भारत झेलम नदी पर तुलबुल परियोजना को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसे पाकिस्तान के विरोध के कारण 1987 में रोक दिया गया था.

Tulbul Project Importance for India and Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने के लिए फिर से वाटर स्ट्राइक की तैयारी कर ली है. पहले भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया और अब झेलम नदी पर तुलबुल प्रोजेक्ट फिर शुरू कर करने की खबरें सामने आई हैं, जिसे पाकिस्तान के विरोध के बाद 1987 में रोक दिया गया था. 

क्या है तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट?

तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को वुलर बैराज प्रोजेक्ट भी कहा जाता है. इसे 1980 के दशक में शुरू किया गया. यह बारामूला में वुलर झील के मुहाने पर बनाया जाने वाला एक कंट्रोल स्ट्रक्चर है, जिससे झेलम नदी के बहाव को नियंत्रित किया जा सकता है. इससे झेलम नदी में पानी रोककर परिवहन को आसान बनाया जा सकता है. 1984 में झेलम नदी पर वुलर झील के मुहाने पर काम शुरू हुआ. लेफ्ट बैंक पर कंक्रीट पाइलिंग और नींव का काम पूरा हुआ, तभी पाकिस्तान ने आपत्ति जताई. 

भारत ने 1987 में रोक दिया था प्रोजेक्ट 

इसका उद्देश्य साल भर नेविगेशन सुविधा देना और सर्दियों में बिजली उत्पादन बढ़ाना था. इसे अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जाना था. पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि के तहत झेलम पर किसी भी स्टोरेज को लेकर आपत्ति जताई. 2 अक्टूबर 1987 को भारत ने पाकिस्तान की आपत्ति मान ली और काम रोक दिया. तब से प्रोजेक्ट रुका हुआ है. 

पाकिस्तान को सता रहा था इस बात का डर

भारत और पाकिस्तान के बीच 13 दौर की बातचीत हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला. पाकिस्तान ने दावा किया कि यह झेलम से उसके क्षेत्र में पानी के प्रवाह को रोक देगा. पाकिस्तान को डर था कि नेविगेशन लॉक उसके ट्रिपल कैनाल प्रोजेक्ट (झेलम-चेनाब और अपर बारी दोआब कैनाल) को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही, संग्रहित पानी से पानी के हिस्से पर नियंत्रण का खतरा जताया.  लेफ्ट बैंक पर कंक्रीट पाइलिंग और नींव का काम अब भी लगभग पूर्ण है. 

सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद भारत के पास मौका

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता को स्थगित कर दिया था. अब भारत तुलबुल प्रोजेक्ट पर काम शुरू करता है तो पाकिस्तान कोई आपत्ति नहीं जता सकता क्योंकि भारत अब सिंधु जल संधि में शामिल नहीं है. इसलिए ये भारत के पास बड़ा मौका भी है, जिससे पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ सहयोग करने के लिए कूटनीतिक दबाव बनाया जा सके.  

ये भी पढ़ें-

अब बेनकाब होगा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार ने बनाया डेलीगेशन; शशि थरूर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget