एक्सप्लोरर

शशि थरूर, सुप्रिया सुले और कनिमोझी... मोदी सरकार ने बनाई 'टीम', पूरी दुनिया में खुलेगी पाकिस्तान की पोल

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखने के लिए सात सर्वदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा.

7 MPs to Lead India After Operation Sindoor: भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ओर से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं. ये सात डेलीगेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखेंगे. इनमें अलग-अलग दलों के संसद सदस्य शामिल हैं.

सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस से शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, जेडीयू से संजय कुमार झा, बीजेपी से बैजयंत पांडा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी से सुप्रिया सुले और शिवसेना श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नाम शामिल हैं. भारत का डेलिगेशन पाकिस्तान के झूठ के पुलिंदों की पोल खोलेगा और बताएगा कि पाकिस्तान ने आतंकियों को पनाह दी है, भारत के पास इसके पुख्ता सबूत हैं.

ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म करने के लिए लॉन्च किया गया था. इस दौरान पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए. 

पाकिस्तान लगातार ये कह रहा है कि उसने देश से आतंकवाद को बहुत साल पहले ही खत्म कर दिया है. अब भारत इस झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब करेगा और पाकिस्तान में आतंकवादी ग्रुप्स के होने का सबूत भी देगा. भारत का ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया को बताएगा कि कैसे पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है और उन्हें भारत के खिलाफ यूज किया जा रहा है.  

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए लॉन्च हुआ ऑपरेशन सिंदूर 

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 7 मई की रात भारत ने जवाबी हमले में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने बेकसूर लोगों, मस्जिदों और बच्चों को अपना निशाना बनाया, जो पूरी तरह झूठ था. भारतीय सेना ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ आतंकवाद को खत्म करने का था और आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया. 

ये भी पढ़ें-

Operation Sindoor: ब्रह्मोस, बराक और आकाशतीर... वो हथियार जिनसे भारत ने पाकिस्तान में मचा दी तबाही

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक के CBI इंट्रोगेशन में पैटर्न की कई कड़ियां, अब CFSL के जरिए चैट और डिलिटेड मैसेज होंगे रिट्रीव
नीट पेपर लीक के CBI इंट्रोगेशन में पैटर्न की कई कड़ियां, अब CFSL के जरिए चैट और डिलिटेड मैसेज होंगे रिट्रीव
West Bengal News: स्कूलों में 'वंदे मातरम्' अनिवार्य करने पर घमासान, हुमायूं कबीर और BJP ने किया समर्थन
'वंदे मातरम्' पर बंगाल में सियासत तेज, हुमायूं कबीर बोले- किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए
वीडी सतीशन के नाम पर कैसे लगी मुहर, केरल का CM चुनने से पहले राहुल गांधी ने किससे मांगा इनपुट? हो गया खुलासा
सतीशन के नाम पर कैसे लगी मुहर, केरल CM चुनने से पहले राहुल ने किससे मांगा इनपुट? हो गया खुलासा
नीट पेपर लीक केस: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध कर दिखाए काले झंडे, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
नीट पेपर लीक केस: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध कर दिखाए काले झंडे, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Delhi दुष्कर्म केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Breaking | Latest News | TOP News | Rekha Gupta
Breaking News: अचानक हुई Trump-Jinping बैठक, क्या बदलेगा? | Latest News | TOP News | America
UP News: धूल भरी आंधी से यूपी में भारी तबाही | UP Weather Update | CM Yogi
Breaking News: घर गिरे, पेड़..आंधी से उजाड़े हजारों आशियाने | UP Weather Update | CM Yogi
The Sheep Detectives Review: इस फिल्म में भेड़ करेगी Murder Mystery Solve

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब नहीं विधायकों का समर्थन तो कैसे कांग्रेस ने बना दिया केरल का नया सीएम? VD सतीशन ने खुद बताया
जब नहीं विधायकों का समर्थन तो कैसे कांग्रेस ने बना दिया केरल का नया सीएम? VD सतीशन ने खुद बताया
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
पंजाब और मुंबई के मैच में 'बारिश' बनेगी विलेन? धर्मशाला से आया फैंस का दिल तोड़ने वाला अपडेट
पंजाब और मुंबई के मैच में 'बारिश' बनेगी विलेन? धर्मशाला से आया अपडेट
Karuppu BO Day 1: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?
शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? जानें-यहां
BJP New Team: नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, मिलेनियल नेताओं को मिल सकता है बड़ा रोल
नितिन नबीन की एंट्री से बीजेपी में बड़ा सत्ता बदलाव! मिलेनियल टीम के साथ 2027 मिशन की तैयारी
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
North East Hill Stations: तवांग से शिलॉन्ग... नॉर्थ-ईस्ट के ये 10 हिल स्टेशन देंगे जन्नत का एहसास, भूलेंगे स्विट्जरलैंड
तवांग से शिलॉन्ग... नॉर्थ-ईस्ट के ये 10 हिल स्टेशन देंगे जन्नत का एहसास, भूलेंगे स्विट्जरलैंड
कब और किसने लागू किया था एमएसपी सिस्टम? इससे पहले कैसे होती थी फसलों की खरीद
कब और किसने लागू किया था एमएसपी सिस्टम? इससे पहले कैसे होती थी फसलों की खरीद
Embed widget