एक्सप्लोरर

क्या ट्विटर पर राहुल गांधी को मिल रहे रिट्वीट फेक हैं? स्मृति ईरानी ने कसा तंज

कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों का इनकार किया है. लेकिन न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के बाद मामला गरमा गया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘ट्विटर पर बढ़ती लोकप्रियता और जमकर मिल रहे रिट्वीट’ पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज़ कसा है. स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी रूस, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान में चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए स्मृति ने #RahulWaveInKazakh का इस्तेमाल किया.

आपको बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी के ट्वीट को काफी रिट्वीट मिल रहे हैं और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी मिल रही हैं. उनके ट्वीट्स पर काफी खबरें भी बन रही हैं, लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जमकर मिल रहे रिट्वीट पर अब सवाल भी खड़े हो रहे हैं. शक किया जा रहा है कि कहीं  उनके ट्वीट को किसी बॉट के जरिए ऑटो मास रिट्वीट तो नहीं किया जा रहा है?

कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है. लेकिन न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के बाद मामला गरमा गया है.

बीते 15 अक्टूबर को राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें ट्रंप ने अमेरिका और पाकिस्तान के बेहतर होते रिश्तों का जिक्र किया था. रिट्वीट करते वक्त राहुल गांधी ने मोदी पर बड़ा तंज कसा था. राहुल गांधी का ये ट्वीट बहुत तेज़ी से 20,000 रिट्वीट का आंकड़ा पार गया. अब ये ट्वीट 30,000 से ज्यादा बार रिट्वीट हो चुका है. rahul एएनआई ने जब ट्वीट की पड़ताल की तो पाया कि इस ट्वीट को रुस, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों से भी रिट्वीट मिले हैं और इन देशों में ऐसे ट्विटर हैंडल हैं जो राहुल गांधी को अक्सर रिट्वीट करते हैं. इसे ही मुद्दा बनाकर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ट्विटर पर बढ़ी हुई लोकप्रियता पर तंज कसा है.  

दूसरी ओर अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट ने एक एनालिसिस पेश की है जिसमें बताया है कि इन दिनों राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल जनता में प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय हो चला है.

वेबसाइट में बताया गया कि सितंबर महीने से ही राहुल गांधी ट्विटर पर रिट्वीट के मामले में मोदी को पछाड़ चुके हैं. सितंबर में राहुल के एक ट्वीट को औसतन 2,784 रिट्वीट मिले तो मोदी को 2506 रिट्वीट मिले. अक्टूबर के मध्य में राहुल के रिट्वीट के औसत में भारी इजाफा देखा गया और उसे 3,812 रिट्वीट मिले और बीते तीन साल में मोदी के बेस्ट औसत के काफी करीब है.

मोदी के ट्वीट को बीते साल नवंबर में औसतन 4,074 रिट्वीट मिले थे. जब मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला किया था.

क्या है ट्विटरबॉट?

ट्विटरबॉट, दरअसल एक तरह का बॉट सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से उपभोक्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कंट्रोल कर सकते हैं. बॉट सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर्स सोशल मीडिया की एक्टिविटी को मैनेज करने जैसे ट्वीट, रीट्वीट, किसी हैंडल को फॉलो और अनफॉलो करने और डायरेक्ट मैसेज करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget