एक्सप्लोरर

समलैंगिकों के प्रतीक इस इंद्रधनुषीय झंडे के बनने की कहानी और रंगों का मतलब

समलैंगिक झंड़े का हर रंग का अपना एक अगल मतलब होता है. गुलाबी रंग- सेक्शुएलिटी, लाल रंग-ज़िंदगी, नारंगी रंग- इलाज, पीला रंग-सूरज की रोशिनी, हरा रंग- प्रकृति, नीला रंग- सौहार्द, और बैंगनी रंग- व्यक्ति की आत्मा का प्रतीक है.

नई दिल्ली: गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने देश के तमाम समलैंगिक लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार दे दिए. इस फैसले में कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया. फैसले के बाद से ही समलैंगिक समुदाय में खुशी की लहर है. समलैंगिकता का प्रतीक इंद्रधनुषीय झंड़ा फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया, इंटरनेट और सड़कों पर देखने को मिल रहा है. ये झंड़ा आमतौर पर समलैंगिक लोगों के हर फेस्टिवल, परेड और जश्न के दौरान देखने को मिलता है. समलैंगिक लोगों के इस इंद्रधनुषीय झंडे का आखिर मतलब क्या है और ये झंडा कैसे इन लोगों का प्रतीक बन गया? इंद्रधनुषीय झंड़े का इतिहास ये झंड़ा सैन फ्रांसिस्को के कलाकार, सैनिक और समलैंगिक अधिकारों के पक्षधर गिल्बर्ट बेकर ने 1978 में डिजाइन किया था. 1974 में जब बेकर अमेरिकी राजनेता हार्वे मिल्क से मिले तो हार्वे ने ही उन्हें सैन फ्रांसिस्को के वार्षिक गौरव परेड के लिए इस तरह को झंड़ा तैयार करने को कहा था. हार्वे मिल्क अमेरिका के एक लोकप्रिय समलैंगिक आइकन थे. 2015 में मॉर्डन ऑर्ट म्यूजियम से अपने एक इंटरव्यू में बेकर ने कहा कि हार्वे से मिलने से पहले से ही वे समलैंगिक लोगों के लिए एक प्रतीकात्मक झंड़ा बनाने का सोच रहे थे, जो विशेषतौर पर अमेरिकी झंड़े की तरह दिखता हो. यह झंड़ा पहली बार 25 जून 1978 को सैन फ्रांसिस्को के समलैंगिक स्वतंत्रता परेड में दिखाया गया था. समलैंगिक लोगों के झंड़े के रंगों का मतलब समलैंगिक झंड़े के अलग-अलग रंग अलग-अलग समुदायों के बीच की एकजुटता दिखाता है. इस झंड़े के हर रंग का अपना एक अगल मतलब होता है. गुलाबी रंग- सेक्शुएलिटी लाल रंग-ज़िंदगी नारंगी रंग- इलाज पीला रंग-सूरज की रोशिनी हरा रंग- प्रकृति नीला रंग- सौहार्द बैंगनी रंग- व्यक्ति की आत्मा का प्रतीक बाद में इस झंड़े में जरूरत के हिसाब से नए रंग जोड़े गए और पुराने रंगों को हटाया गया. 1978 में हार्वे मिल्क की मौत के बाद इस झंड़े के समलैंगिक समुदाय की पहचान बनाने की मांग की जाने लगी. पिछले साल इस झंड़े को लेकर कैलिफ़ोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड इलाके में एक विवाद सामने आया था. जहां एक किरायेदार अपने घर के बाहर इस झंड़े को लगाना चाहता था लेकिन मकान मालिक ने उसे मना कर दिया. हालांकि आज यही झंड़ा पूरे समलैंगिक समुदाय की पहचान और गर्व का प्रतीक बन गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget