एक्सप्लोरर

असली और नकली जहरीली शराब में क्या अंतर, कैसे चलता है पता

एक ही स्वाद और गंध वाले रसायनों यानी केमिकल्स के इस्तेमाल की वजह से असली शराब और नकली शराब के बीच अंतर करना मुश्किल होता है. लेकिन, कुछ सावधानियां बरत कर नकली शराब का शिकार होने से बचा जा सकता है.

Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई 70 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी अवैध रूप से शराब पीने के मामलों में कोई कमी नहीं आई है. आमतौर पर अवैध कच्ची शराब का शिकार गरीब वर्ग के लोग ही बनते हैं. लेकिन, नकली जहरीली शराब का मामला सिर्फ अवैध कच्ची शराब तक ही सीमित नहीं है. ब्रांडेड शराब की बोतलें भी अब शराब तस्करों के निशाने पर हैं. कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शराब की ब्रांडेड बोतलों के अंदर नकली शराब भरी पाई गई है.

वैसे, नए साल का जश्न करीब आने के साथ ही पीने और पिलाने का दौर शुरू हो जाता है. तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए असली और नकली जहरीली शराब के बीच का अंतर पहचानना जरूरी हो जाता है. क्योंकि ब्रांडेड बोतलों में आने वाली शराब भी जानलेवा हो सकती है. आइए जानते हैं असली और नकली जहरीली शराब में क्या अंतर है और इसका पता कैसे चलता है?

असली शराब और नकली शराब में क्या है अंतर?

असली शराब बनाने में जिस केमिकल का इस्तेमाल होता है, उसे एथेनॉल (Ethanol) कहते हैं. शराब बनाने के लिए एथेनॉल को एक निश्चित मात्रा में ही इस्तेमाल किया जाता है. जबकि, नकली शराब बनाने में एथेनॉल की जगह स्प्रिट, मिथाइल अल्कोहल, इथाइल अल्कोहल, यूरिया, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जैसे कई केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. जो शराब को जहरीला बना देते हैं. सामान्य तौर पर शराब पीने वाले असली और नकली शराब में अंतर नहीं कर पाते हैं क्योंकि इनका स्वाद और गंध लगभग एक जैसी ही होती है. इसी का फायदा उठाकर शराब तस्कर असली के साथ अवैध नकली शराब भी खपा देते हैं, जो लोगों के लिए जानलेवा बन जाती है.

कैसे पहचानें जहरीली शराब?

एक ही स्वाद और गंध वाले रसायनों यानी केमिकल्स के इस्तेमाल की वजह से असली शराब और नकली शराब के बीच अंतर करना मुश्किल होता है. लेकिन, कुछ सावधानियां बरत कर नकली शराब का शिकार होने से बचा जा सकता है. उदाहरण के तौर पर शराब सिर्फ आधिकारिक दुकानों से खरीदें. लेकिन, कुछ दुकानदार ज्यादा मुनाफे के लिए नकली शराब की खपत को भी अंजाम देते हैं.

हालांकि, शराब की पैकेजिंग देखकर इससे आसानी से बचा जा सकता है. क्योंकि, नकली शराब के डिब्बे की खराब पैकिंग, कंपनी का गलत लोगो, नाम की स्पेलिंग में गलतियां जैसी चीजों पर नजर रख इससे बचा जा सकता है. नकली शराब में आमतौर पर लेबल और सील टूटे हुई होती हैं. जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है.

वैसे, अवैध कच्ची शराब को बनाने में किसी तरह की सावधानी नहीं बरती जाती है. तो, जहरीली शराब को पहचानना नामुमकिन होता है. लेकिन, जहरीली शराब पीने के बाद उभरने वाले लक्षणों से इसकी आसानी से पहचान की जा सकती है. वैसे, जहरीली शराब पीने वालों को तुरंत ही स्वास्थ्य निगरानी की जरूरत होती है. तो, इन लक्षणों को पहचान कर जहरीली शराब पीने वाले को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है.

जहरीली शराब पीने वालों में भ्रम की स्थिति, उल्टी, दौरे, कम या असंतुलित सांसें, स्किन पर नीलापन, हाइपोथर्मिया, बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं. इन लक्षणों को पहचान कर मरीज की जान को बचाया जा सकता है. 

अवैध कच्ची शराब कैसे बन जाती है जहर?

अवैध कच्ची शराब को बनाने में सड़ी-गली चीजों के साथ कई तरह के केमिकल और दवाइयों का इस्तेमाल होता है. जब इनमें से कोई केमिकल और दवाई निश्चित मात्रा से ज्यादा इस्तेमाल हो जाती है. तो, ये कच्ची शराब अपनेआप ही जहरीली शराब में बदल जाती है.

आसान शब्दों में कहें, तो कच्ची शराब को और अधिक नशीला बनाने की कोशिश में केमिकल का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. जो इसे जहरीला बना देता है. दरअसल, ये मानव शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद केमिकल्स से मिलकर रिएक्शन करते हैं. जिससे ऐसे जहर का निर्माण होता है. जो लोगों की जान लेने के लिए काफी होता है. वैसे, बिहार में जिस जहरीली शराब ने 70 से ज्यादा जिंदगियां लील लीं. वो भी कच्ची शराब ही थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Hooch Tragedy: लोकसभा में गूंजा ऑपरेशन यमराज, शराब से मौतों पर चिराग पासवान बोले- abp न्यूज ने सच दिखाया, बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget