एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: लोकसभा में गूंजा ऑपरेशन यमराज, शराब से मौतों पर चिराग पासवान बोले- abp न्यूज ने सच दिखाया, बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

Bihar Liquor Death: लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने केंद्र सरकार से बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है.

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 पहुंच गई है. इस मुद्दे पर बिहार सरकार के खिलाफ विपक्ष हमलावर है. सड़क से लेकर संसद तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है. बिहार से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार (20 दिसंबर) को लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया और एबीपी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन की तारीफ की. 

चिराग पासवान ने संसद में कहा, "एबीपी न्यूज ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाई. एक स्टिंग ऑपरेशन करके ये दिखाया कि वहां पर किस तरह से शराब की बिक्री हो रही है. महागठबंधन के तमाम नेता खामोश हैं, क्योंकि वो भी इसमें लिप्त हैं." चिराग ने शराबबंदी कानून के बाद भी प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. 

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

उन्होंने कहा, "एक के बाद एक शराब से मेरे प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ है. सरकार और प्रशासन इस पूरी घटना को दबाने का प्रयास कर रहा है. एबीपी न्यूज ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाई. एक स्टिंग ऑपरेशन करके ये दिखाया कि वहां पर किस तरह से शराब की बिक्री हो रही है. महागठबंधन के तमाम नेता खामोश हैं, क्योंकि वो भी इसमें लिप्त हैं. मैं आपके माध्यम से केंद्र सरकार से स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करता हूं और इन तमाम हत्याओं की सीबीआई जांच की मांग करता हूं."

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

इससे पहले चिराग ने नीतीश सरकार की ओर से पीड़ित परिजनों को मुआवजा नहीं दिए जाने पर सवाल खड़े किए थे. एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में चिराग ने कहा था कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा जरूर दिया जाना चाहिए. मुख्यमत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि "2016 में गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 19 लोग मरे थे, तो पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा दिया था. मुख्यमंत्री जी की नीति स्पष्ट नहीं है. कभी उन्होंने घर-घर शराब की दुकानें खुलवाईं. 2016 में उन्हें ज्ञान प्राप्ति हुई वो शराबबंदी ले आए. कभी मुआवजा देते हैं, कभी मना कर देते हैं." 

शराबकांड के बाद पुलिस का एक्शन

जहरीली शराब कांड के बाद बिहार पुलिस हरकत में आई है. इस कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसआईटी के ऑपरेशन क्लीन ड्राइव में सारण जिले के इसुआपुर के कुख्यात शराब तस्कर अखिलेश राय उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया. इसके अलावा बिहार में अलग-अलग जगहों पर पुलिस की छापेमारी जारी है. इसके अलावा अब तक 6335 लीटर शराब और 21 वाहनों को जब्त किया गया है.

ये भी पढ़ें-खरगे के 'कुत्ते' वाले बयान पर BJP का संसद में हंगामा! कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शब्दों पर कायम, आजादी में इनका क्या योगदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget