एक्सप्लोरर

बच्चों पर कोरोना का साया: क्या है कोरोना का सिंगापुर वेरिएंट? कैसे इसकी लहर बरपा सकती है आपके बच्चों पर कहर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए यह आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है. उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया- सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है.

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बेहद घातक साबित हो रही है, जहां रोजाना चार हजार से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो रही है. इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र सरकार को आगाह करते हुए सिंगापुर से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की. दिल्ली के सीएम ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि सिंगापुर में सामने आया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन बच्चों के लिए ‘बहुत खतरनाक’ बताया जा रहा है.

केजरीवाल ने जताई तीसरी लहर की आशंका

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए यह आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है. उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है. भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है. केंद्र सरकार से मेरी अपील है: 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों 2. बच्चों के लिए भी टीके के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो.’’

सरकार कर रही सिंगापुर वेरिएंट की समीक्षा

हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि केजरीवाल ने मीडिया की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए यह ट्वीट किया. रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया था कि सिंगापुर के बच्चों को वायरस के जिस स्वरूप का खतरा सामने आया है, वह सबसे पहले भारत में पाया गया था. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने इस मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं.’’

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सिंगापुर की सरकार ने यह ऐलान किया है कि कोविड-19 का नया स्ट्रेन बच्चों पर असर डाल रहा है, इसलिए स्कूलों को बंद किया जा रहा है. वहां की सरकार ने यह भी चेतावनी जारी की है जिसमें यह कहा है कि नया वेरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था जो बच्चों पर असर कर रहा था.

सिंगापुर के शिक्षा मंत्री चान चुन ने कहा- कुछ वायरस के म्यूटेशन कहीं अधिक आक्रामक हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि ये छोटे बच्चों पर अधिक हमला कर रहे हैं.'' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से कोई गंभीर रूप से बीमार नहीं है और कुछ को हल्के लक्षण हैं. इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार उस योजना पर काम कर रही है ताकि देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाए.

कोरोना की गिरफ्त में सिंगापुर

सिंगापुर के शिक्षामंत्री ने आगे कहा- "हम जानते हैं कि हम सभी के लिए यह बहुत मुश्किल घड़ी है. यह हमारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में साफतौर पर झटका है. लेकिन, लेकिन हम सिंगापुर के लोगों को सुरक्षित रखने और इस संकट से सिंगापुर को सुरक्षित देखने के लिए संकल्पित हैं." सिंगापुर में कोरोना के सोमवार को 333 नए मामले सामने आ के बाद अथॉरिटीज को हाई अलर्ट कर दिया गया है. इधर, सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री आंग ये कुंग ने भी कहा कि B.1.617 स्ट्रेन बच्चों पर ज्यादा असर कर रहा है.

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने केंद्र से कहा- सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप भारत में तीसरी लहर ला सकता है, हवाई सेवाएं रद्द करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget