एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट पर क्या है सीएम उद्धव ठाकरे का स्टैंड? ये बड़ी जानकारी आई सामने

Political Crisis in Maharashtra: इसके पहले उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार पर छाए संकट के बादलों के बीच बागी विधायकों के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है.

Political Crisis in Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी सियासी संकट (Political Crisis) के बीच सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के मंत्रिमंडल (Cabinet) में शामिल मंत्रियों ने सीएम उद्धव को फ्लोर टेस्ट (Floor Test) करवाने के लिए कहा है. मंत्रियों ने भी सीएम को इस बात का भरोसा दिया है कि वो फ्लोर टेस्ट (Floor Test) के दौरान उनके साथ रहेंगे. हालांकि जानकारी इस बात की भी सामने आ रही है कि अभी संख्या बल (Number of MLAs) को लेकर थोड़ा संशय हो सकता है. 

इस बीच कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई और कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महाराष्ट्र सरकार पर किसी तरह का खतरा नहीं है और ना ही इस बैठक में सरकार पर खतरे को लेकर कोई चर्चा की गई. मंत्रियों ने बताया कि ऐसा इस वजह से किया गया क्योंकि ये कैबिनेट की मीटिंग के एजेंडे में नहीं था.  वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि कल राज्य कैबिनेट की बैठक भी होगी और उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि सरकार में सब कुछ सामान्य.

औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की मांग
महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने कैबिनेट की बैठक में मांग उठाई है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि कल कैबिनेट की मीटिंग में इस बात को लेकर भी चर्चा की जाएगी. वही इसके पहले उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार पर छाए संकट के बादलों के बीच बागी विधायकों के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है. इस संदेश से उद्धव ने अपने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश की है. उद्धव ने कहा आप पिछले काफी दिनों गुवाहाटी में फंसे हुए हैं मुझे हर दिन आपकी जानकारी मिलती है. आपके परिजन भी यहां परेशान हैं. 

सीएम ठाकरे ने बागी विधायकों से की ये अपील
महाराष्ट्र (Maharashtra)के सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने बागी विधायकों (Rebel MLAs) को जारी किए गए संदेश में कहा है, मैं बतौर शिवसेना (Shiv Sena) परिवार का मुखिया आपकी भावनाओं की कद्र करता हूं. परिवार के मुखिया के रूप में, मैं आपको दिल से इस बात का निवेदन करता हूं कि आप एक बार बाहर आइए. साथ बैठें और रास्ता निकालें. आप किसी भी गलत बातों के झांसे में ना आएं. ये जान लीजिए कि जो सम्मान शिवसेना ने आपको दिया है वो सम्मान आपको कोई नहीं दे सकता है. बतौर शिवसेना परिवार का मुखिया मुझे आज भी आप की चिंता है.''

यह भी पढ़ेंः
Maharashtra: 'ये विद्रोह नहीं बल्कि शिवसेना के स्वाभिमान की लड़ाई है',  केसरकर ने उद्धव को दी बीजेपी से गठबंधन की सलाह

Maharashtra Crisis: आदित्य ठाकरे की बागी विधायकों को चुनौती, इस्तीफा देकर चुनाव लड़कर दिखाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget