एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: आदित्य ठाकरे की बागी विधायकों को चुनौती, इस्तीफा देकर चुनाव लड़कर दिखाएं

Political Crisis in Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने कहा, आज अगर बाला साहब ठाकरे या आनंद दिघे होते और उनके सामने उन्होंने यह किया होता तो वह उन्हें अपनी भाषा में समझाते.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान (Maharashtra Politics) के बीच शिवसेना (Shiv Sena) की युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) युवा सेना के पदाधिकारियों को संबोधित किया. आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के बागी विधायकों को चुनौती देते हुए कहा, "मेरी इन विधायकों को खुली चुनौती है कि इस्तीफा दे और चुनाव लड़ कर दिखाएं. मैं इन सब को चुनाव में हराए बिना रुकूंगा नहीं."

आदित्य ने कहा, 'असली ताकत शिवसैनिक (Shivsainik) है, परसों तक जो मेरी गाड़ी में बैठे थे वो भी चले गये. यह जो परिस्थिति हमारे ऊपर आई है , ऐसे समय में फायदा लिया गया है जब उद्धव ठाकरे बीमार हैं.'

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, 'आप खुद को अगर सच्चे शिवसैनिक कहते हैं तो सामने आइए और बोलिए हमारी क्या गलती हुई है. आज अगर बाला साहब ठाकरे या आनंद दिघे होते और उनके सामने उन्होंने यह किया होता तो वह उन्हें अपनी भाषा में समझाते. मुझे एक डायलॉग याद आ रहा है. दिलवाले पिक्चर में है कि हम शरीफ क्या हुए सारी दुनिया बदमाश हो गई. मैं तो रास्ते पर उतर ही रहा हूं लेकिन आप भी घर घर जाकर उनकी सच्चाई लोगों तक पहुंचाइये. आज हिम्मत से यह सारी नई पीढ़ी यहां आई है. मैं आप लोगों के साथ हूं. जितना प्यार और विश्वास आप लोगों पर किया था उतना किसी पर नहीं किया जो डिपार्टमेंट पिछले 50 सालों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं छोड़ा वह डिपार्टमेंट इन्हें दिया गया. 

अगर आप में दम था तो मुंबई में रहकर विद्रोह करते
ठाकरे ने कहा, उनमें बोलने की हिम्मत नहीं. बगावत सूरत में जाकर की. उस दिन बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं थे कि सुपर पावर क्या पाकिस्तान क्या अगर इतनी हिम्मत होती तो मुंबई में रहकर आप बात करते. जिस राज्य में परिस्थिति बिकट है उस राज्य में जाकर आप लोग मौज मस्ती कर रहे हो सिर्फ खाने का बिल. 8 लाख और क्या- क्या है यह तो हमने पूछा ही नहीं और अब तो सीआरपीएफ की सिक्योरिटी दी गई है. यह सीआरपीएफ की सिक्योरिटी हमारे कश्मीरी पंडितों को दी गई होती जो हमने पिछले महीने ही मांग की थी. 

15-16 नेताओं को किडनैप कर लिया गया है
जब मच्छर घर में आते हैं तब पता नहीं चलता कहां से आ रहे हैं. फिर हम गुड नाइट लगाते हैं, लेकिन अगर यह शेर होते तो भागते नहीं. मैं आज भी चैलेंज दे रहा हूं मैं जानता हूं कि 15 से 16 लोग ऐसे हैं जो वहां तकलीफ में है जिन्हें किडनैप किया गया है. कल का वीडियो हमने देखा कि दोनों नेताओं को गला पकड़ कर घसीट कर ले जा रहे हैं. हर बाथरूम में पुलिस वाले और सीआरपीएफ वाले लगाए गए हैं उन्हें लगा कि जैसे इज्जत हम यहां करते थे वैसे ही इज्जत उन्हें वहां मिलेगी लेकिन जो लोग वहां गए वहां जाकर वह कैदी बन गए.

जहां आपदा आई वहां विधायक मौज कर रहे हैं
मुझे आज भी यकीन नहीं हो रहा है कि प्रकाश सुर्वे (Prakash Surve) जैसा आदमी जा सकता है. जिन जिन लोगों को मैंने फंड दिया है, मैंने कोई उन पर उपकार नहीं किया. आज पैसों के लिए आप वहां गए हैं. कल को आप अपने परिवार वालों (Family) को क्या मुंह दिखाएंगे उनको भी यही लगेगा कि पैसे के लिए आप ने गद्दारी की. पैसा आता जाता रहता है लेकिन नाम सही रहना चाहिए. असम में बाढ़ (Assam Flood) आई हुई है खबरों के मुताबिक 50 लाख (50 Lakh People) लोगों को वहां से स्थानांतरित किया जा रहा है और उसी राज्य में जाकर फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel) में विधायक मजा कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री (Assam CM) की क्या यह जिम्मेदारी नहीं है कि उनके राज्य में इतनी बड़ी आपदा आई है और वह विधायकों (MLAs) को मौज-मस्ती करवा रहे है. असम के सीएम कह सकते थे की यहां आपदा आइ है यहां मत भेजिए इन विधायकों को. 

यह भी पढ़ेंः 
Maharashtra Politics:'मैं देख रहा हूं महाराष्ट्र में बंदरों का नाच हो रहा है', महाराष्ट्र सियासी संकट पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान

NIA Chief: भारत सरकार ने IPS दिनकर गुप्ता को NIA का DG नियुक्त किया, पंजाब के पूर्व  DGP हैं गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget