एक्सप्लोरर

Bharat Sevashram Sangha: क्या है भारत सेवाश्रम संघ, जिसे लेकर PM मोदी-ममता बनर्जी में छिड़ा सियासी बवाल

Bharat Sevashram Sangha: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवा आश्रम पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया था. हालांकि, अब पीएम मोदी ने उनके बयान पर पलटवार किया है.

Bharat Sevashram Sangh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली के दौरान TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रामकृष्ण मिशन, भारत सेवा आश्रम और इस्कॉन के लोगों को खुलेआम धमकी दे रही हैं. प्रधानमंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब ममता बनर्जी ने भारत सेवाश्रम संघ पर BJP को सपोर्ट करने का आरोप लगाया था.

भारत सेवाश्रम संघ क्या है और इसको लेकर ममता बनर्जी और पीएम मोदी आमने-सामने क्यों आ गए हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में. 

क्या है भारत सेवाश्रम संघ?

दरअसल, भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना 1917 में संत आचार्य स्वामी प्रणवानंदजी महाराज ने की थी. भारत सेवाश्रम संघ की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, संत आचार्य स्वामी प्रणवानंदजी एक महान योगी, आचार्य, दार्शनिक-विचारक और समाज सुधारक थे. उन्होंने मानव जाति के लिए अहम योगदान दिया. उनका जन्म साल 1896 में बंगाल के मदारीपुर जिले के बाजितपुर नामक गांव में हुआ था.

कोलकाता में है मुख्यालय

भारत सेवाश्रम संघ के मुताबिक, इस संगठन का मुख्यालय कोलकाता में है और भारत समेत दुनिया भर में इसकी लगभग पचास शाखाएं और सहयोगी ब्रांच हैं. उन्होंने अफ्रीकी देशों, मलेशिया और इंडोनेशिया में कई मिशन भी शुरू किए हैं. भारत सेवाश्रम संघ गरीबों की मदद करता है. इसके अलावा वे प्राकृति आपदाओं के समय भी मदद मुहैया कराता है. भारत सेवाश्रम संघ की ओर से साल 1934 में भूकंप प्रभावित बिहार में बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाया गया था.

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?

हालांकि, एक दिन पहले शनिवार (18, मई) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवा आश्रम पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया. ममता ने कहा कि संगठनों के संत भी अब बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कार्तिक महाराज का नाम लेते हुए कहा कि वे टीएमसी- तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं. लेकिन अब मैं उन्हें संत नहीं मानती, क्योंकि वह राजनीतिक दल का समर्थन कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने ममता को घेरा

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य सरकार ने इस बार सारी हदें पार कर दी हैं. आज बंगाल की मुख्यमंत्री इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवा आश्रम के सन्यासियों को खुले तौर पर धमका रही हैं. इन मिशनों से जुड़े लाखों अनुयायी आज पूरी दुनिया में रहते हैं और इनका मकसद सिर्फ लोगों की सेवा करना है लेकिन बंगाल सरकार ने उन पर ऊंगली उठाई. इतनी हिम्मत सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'मुस्लिम वोट बैंक के लिए बंगाल की सीएम दे रहीं हमारे संतों को गाली', विष्णुपुर रैली में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget