एक्सप्लोरर

टॉलीवुड पर किस पार्टी की है ज़्यादा पकड़, पढ़ें ये स्पेशल रिपार्ट

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव में पार्टी और नेताओं के साथ संस्कृति जगत का भी हमेशा से बड़ा हाथ रहा है. टॉलीवुड पर लगभग हर पार्टी ने अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की है और एक बार फिर चुनाव के पहले ये मुद्दा गरमा गया है. सारी पार्टियां संस्कृति जगत में अपनी जड़े की गहराई मापने की काम कर रही हैं. इसी से जुड़ी है ये स्पेशल रिपोर्ट...

बंगाल की राजनीति में सालों से संस्कृति जगत का प्रभाव रहा है. लेफ्ट पार्टी जब सत्ता में थी तभी भी अभिनेताओं को ओपिनियन बिल्डिंग के काम मे लगाया गया था. सौमित्र चटर्जी से लेकर कई अभिनेता लेफ्ट की रैली में शामिल हुए. मुद्दा पश्चिम बंगाल के साथ जुड़ा हो या देश के अलग-अलग प्रदेश, या फिर वियतनाम में अमेरिका का हमला, बंगाल के बुद्धिजीवि समुदाय के लोग प्रोटेस्ट में शमिल होते रहे ताकि लोगों तक उनकी आवाज़ पहुंचती रहे.

अपर्णा सेन, कौशिक सेन, बादशाह मोइत्रा जैसे कई बड़े अभिनेता अलग-अलग सामाजिक मुद्दों पर अपनी बातों को खुलकर सामने रखा. लेफ्ट के बुद्धिजीवि समुदाय में इन अभिनेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पॉलिटिकल साइंस में कहा जाता है कि डोमिनेंस तीन तरह के होते है... ट्रेडिशनल , केरिसमाटिक और लीगल...

बंगाल के राजनेताओं में केरिसमाटिक डोमिनेन्स ज़्यादा देखा गया है. चाहे आप डॉक्टर विधान चंद्र रॉय को देख लें, या फिर ज्योति बसु, ममता बनर्जी या बुद्धदेव भट्टाचार्य. इसीलिए ये सारे नेता भी अपने ही तरह के चरित्रों को राजनीति में शामिल करने की कोशिश करते रहे. राजनीति में ऐसे चरित्र कम मिला तो फिल्मी जगत से लोगों को राजनीति में शामिल किया, लेखक आये, खिलाड़ी भी शामिल होते रहे.

हालांकि सीपीएम ने इनको ओपिनियन बिल्डिंग का काम मे ज़्यादा शामिल किया. चुनाव लड़ने के लिए टिकट कम ही दिए गए या फिर आप कह सकते हैं कि ज़माना अलग था और ये लोग चुनाव में शामिल नहीं हुए.

ममता बनर्जी भी सीपीएम के इस फार्मूले को अपनाया लेकिन अपनी तरीके से थोड़ा बदल दिया. अभिनेताओं को चुनावी टिकट मिलने लगा और तापस पॉल , शताब्दी रॉय, देबाश्री रॉय, संध्या रॉय, देव अधिकारी, मुनमुन सेन समेत कई अभिनेता- अभिनेत्रियों ने चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. बाद में मंझे हुए राजनेताओं के खिलाफ लड़कर मिमी, नुसरत जैसी अभिनेत्रियों ने भी चुनाव में जीत हासिल की.

मतलब क्या ? मतलब ये की बंगाल में केरिसमेटिक डोमिनेन्स राजनीति में चलता रहा और ममता बनर्जी भी इसका खूब फायदा उठाती रहीं. टॉलीवुड यानी कि टॉलीगंज फ़िल्म इंडस्ट्री से करीबी संपर्क भी ममता ने जोड़कर रखा और टीएमसी के करीब कई अभिनेता,फ़िल्म निर्माता और निर्देशक आते गए.

इन सबके बीच सबसे बुरी बात ये हुई कि इसका गलत फायदा भी कुछ लोगों ने उठाया और उनको ज़्यादा काम मिलने लगा.

प्रतिभा के आधार पर बहुत लोगों को काम नहीं मिला और इस तरह के आरोप सामने आते रहे. इसलिए ऐसे कई अभिनेता हैं जो धीरे-धीरे भाजपा के करीब आते चले गए. बीजेपी कैम्प भी ऐसे ही टॉलीवुड में मजबूत होता रहा. लॉकेट चटर्जी, रुपा गांगुली ऐसे ही बीजेपी में शामिल हुए और आज बड़े स्तर पर भी कार्यभार संभाल रहे हैं.

2021 विधानसभा चुनाव में भी टॉलीवुड के अलग अलग चरित्रों की भूमिका अहम है लेकिन इसबार बीजेपी वहां भी सेंधमारी कर चुकी है.

बंगाल: राज्यपाल धनखड़ से मिलने के बाद abp न्यूज़ से बोले सौरव गांगुली- ‘उन्हें ईडन गार्डन आने का दिया न्योता’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget