एक्सप्लोरर

राजनीतिक रंजिश या कुछ और? संदेशखाली विवाद के बीच बंगाल में TMC नेता की हत्या, नजदीक से मार दी गई गोली

Tmc Leader Shot Dead In West Bengal: पुलिस ने मारे गए टीएमसी नेता के मोबाइल फोन को जब्त किया और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है.

Tmc Leader Murder: संदेशखाली विवाद के बीच पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिला के अशोकनगर में हुई एक हत्या ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता की गोली मारकर हत्या की गई है. मर्डर के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है. वारदात रविवार (25 फरवरी) की रात की है. हालांकि, सोमवार (26 फरवरी) दोपहर तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई. 

मारे गए टीएमसी नेता की पहचान 49 वर्षीय बिजन दास के तौर पर हुई. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का दावा है कि जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर उनकी हत्या की गई. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बिजन दास पर यह हमला तब हुआ जब वह पार्टी के एक सहयोगी के घर गए थे.

पंचायत के उप-मुखिया थे TMC नेता
पुलिस के मुताबिक, गुमा एक नंबर पंचायत के उप मुखिया दास को नजदीक से दो बार गोली मारी गई. एक गोली उनके सिर में लगी और दूसरी उनके बाएं कान को पार कर गई. पुलिस ने बताया, "उन्हें बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हमलावर फरार है और हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’ 

क्या कहना है तृणमूल कांग्रेस का?

बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बताया, "बिजन की मृत्यु पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने छात्र राजनीति से राजनीतिक करियर शुरू किया और तब से पार्टी के साथ थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है." पुलिस ने मारे गए टीएमसी नेता के मोबाइल फोन को जब्त किया और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है. हत्या किस वजह से हुई? यह जानने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की जा रही है.

बिजन का कुछ दिनों पहले जमीन कारोबारी गौतम दास के साथ झगड़ा हुआ था. रविवार रात को भी उसी को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद गोली मारी गई. वैसे, पुलिस इसे राजनीतिक हत्या नहीं मान रही है. बहरहाल, हर एक दृष्टिकोण से जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें :यूपी राज्यसभा चुनाव में कैसे किंगमेकर की भूमिका में आ गए राजा भैया? जानें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget