एक्सप्लोरर

ABP CVoter Exit Poll: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? ग्राफिक्स देखें

ABP CVoter Exit Poll: दो मई को बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के आने वाले नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. जानें किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में आठवें चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही सभी को चुनाव नतीजों का इंतजार है. नतीजों की घोषणा असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल के साथ दो मई को होगी.

इससे पहले एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने एग्जिट पोल किया है. इस सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 2016 के चुनाव के मुकाबले नुकसान जरूर हो रहा है लेकिन एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेंगी.

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 152 से 164 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है. राज्य में किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को 109 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट 14 से 25 सीट के बीच सिमट सकती है. 


ABP CVoter Exit Poll: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? ग्राफिक्स देखें

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक असम में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर है. राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 63 है. एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 58 से 71 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 53 से 66 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 0 से 5 सीटें जा सकती है.


ABP CVoter Exit Poll: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? ग्राफिक्स देखें

केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 71 सीटों का है. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, एक बार फिर लेफ्ट नीत एलडीएफ सत्ता में वापसी करता दिख सकता है.


ABP CVoter Exit Poll: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? ग्राफिक्स देखें

इस बार तमिलनाडु में कांग्रेस और एमके स्टालिन के गठबंधन वाली यूपीए की सरकार बनती दिख रही है. यूपीए को यहां पर 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमान है. ये आंकड़ें बड़ी जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं. एआईएडीएके और बीजेपी के गठबंधन को 58 से 70 सीटें मिल सकती हैं.


ABP CVoter Exit Poll: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? ग्राफिक्स देखें

पुदुचेरी में एनडीए (बीजेपी-एआईएडीएमके) गठबंधन जीत दर्ज कर सकता है. कांग्रेस को यहां बड़ा झटका लगता दिख रहा है. यहां 30 सीटों के लिए एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले गए थे. राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कम से कम 17 सीटों की जरूरत है.


ABP CVoter Exit Poll: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? ग्राफिक्स देखें

नोट- बंगाल में 8 चरण की वोटिंग गुरुवार को खत्म हुई है जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हो गई थी. एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में एक लाख 88 हजार 473 मतदाताओं की राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 83 हजार वोटर शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर पल्स माइनस तीन फीसदी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget