एक्सप्लोरर

West Bengal SSC Scam: कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर TMC ने कहा- 'कोर्ट के फैसले का है इंतजार'

Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में फंसे मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर टीएमसी ने अहम बैठक के बाद कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद हम एक्ट करेंगे.

Bengal SSC Scam : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचे बवाल के बीच पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chaterjee) को कोर्ट ने दो दिन की ईडी (Enforcement Directorate) की कस्टडी में भेज दिया है. चूंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें कोलकाता में ईडी की हिरासत में एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital)ले जाया गया है. इस बीच कोलकाता में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के घर पर अहम बैठक हुई.

बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा है. न्यायालय के निर्णय के बाद हम फैसला लेंगे और एक्ट करेंगे. हमारा मानना है कि इस सबके पीछे बीजेपी है. यह बीजेपी की कॉन्सपेरेसी है.

न्यायालय के फैसले के बाद करेंगे कार्रवाई

एसएससी भर्ती घोटाले में ईडी द्वारा पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. टीएमसी पार्टी या सरकार में किसी भी विसंगति या कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. न्यायपालिका के फैसले के बाद टीएमसी कार्रवाई करेगी. 

पश्चिम बंगाल मंत्री फिरहाद हकीमी ने आगे कहा कि-आज के हालात में ऐसा लग रहा है कि ईडी को बीजेपी चला रही है. अगर सुवेंदु अधिकारी कह रहे हैं कि ईडी के कोई बयान देने से पहले ही भविष्य में बहुत कुछ मिलने वाला है. इसका मतलब है कि ईडी राजनीतिक रूप से भाजपा से प्रभावित है.

 ईडी ने किया पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार

शुक्रवार को पूर्व में पश्चिम बंगाल के शिक्षामंत्री रहे और वर्तमान में ममता कैबिनेट के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी रहीं अर्पिता के घर से 20 करोड़ कैश की बरामदगी हुई थी. ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले के तार को जोड़ते हुए ये कार्रवाई की थी. इसके बाद शनिवार की सुबह ईडी ने मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद आज ही कोर्ट में उनकी पेशी हुई और फिर कोर्ट ने उन्हें दो दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया है. पार्थ चटर्जी की तबियत खराब बताई जा रही है. 

अर्पिता मुखर्जी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया है.ईडी ने कल उनके आवास से करीब 20 करोड़ रुपये की बड़ी नकदी की बरामदगी की थी.

सीबीआई कर रही घोटाले की जांच

साल 2016 में पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे और मामला हाईकोर्ट में चला गया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) घोटाले की जांच कर रहा है तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय इस मामले से संबंधित कथित धनशोधन की तफ्तीश में जुटा है.

ये भी पढ़ें:

Teacher Recruitment Scam: क्या है शिक्षक भर्ती घोटाला? जिसने पश्चिम बंगाल की राजनीति में ला दिया भूचाल

Arpita Mukherjee Profile: कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, जिनके घर से मिला करीब 20 करोड़ कैश, मंत्री पार्थ चटर्जी को मानती हैं अपना गुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget