एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के सात नगर निकायों में कल होगा मतदान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की चार नगर निकाय सहित पश्चिम बंगाल में सात नगर निकायों के लिए रविवार यानि 14 मई को मतदान होना है. विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस पर बाहुबल की रणनीति अपनाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की है.

इन जगहों पर होंगे चुनाव

जिन सात नगर निकायों में चुनाव होने हैं उनमें पर्वतीय क्षेत्र के दार्जिलिंग, कुर्सियांग, कलिम्पोंग, मिरीक अधिसूचित क्षेत्र प्राधिकरण के अलावा मुर्शिदाबाद का डोमकल, दक्षिण 24 परगना का पुजाली और उत्तर दिनापुर का रायगंज शामिल है.

तृणमूल कांग्रेस पर नेताओं के खरीद फरोख्त का आरोप

दार्जिलिंग जिले में आक्रमक तृणमूल-जीएनएलएफ गठबंधन और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम)-बीजेपी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. रविवार को होने वाला चुनाव यह फैसला करेगा कि पर्वतीय क्षेत्र पर कौन राज करेगा. यह पिछले एक दशक से जीजेएम का गढ़ है. जीजेएम ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने नेताओं की खरीद फरोख्त करने और अपने खिलाफ झूठी और बेबुनियाद खबरें फैलाने का आरोप लगा रही है.

चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप शुरू

जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग ने एक चुनाव अभियान के दौरान कहा है, ‘‘टीएमसी गोरखालैंड से जुड़े हितों को कम करके आंकने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए हम लड़ रहे हैं. टीएमसी, जीजेएम के बारे में झूठी और बेबुनियाद खबरें फैला रही है कि हमने पर्वत के विकास के लिए कुछ नहीं किया. टीएमसी की विभाजनकारी राजनीति पर्वतीय क्षेत्र में काम नहीं करेगी.’’

टीएमसी ने जीजेएम के आरोपों को बताया बेबुनियाद

राज्य के मंत्री और पर्वतीय क्षेत्र के प्रभारी अरूप विश्वास ने जीजेएम के आरोपों से इनकार किया. विश्वास ने कहा, ‘‘आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. तथ्य यह है कि जीजेएम पहाड़ी इलाके में तानाहशाही चला रही है और लोगों ने इसके खिलाफ बगावत करनी शुरू कर दी है. वहां के लोगों ने ममता बनर्जी को अपने अविवादित नेता के तौर पर स्वीकार कर लिया है और इसलिए जीजेएम ये आधारहीन आरोप लगा रही है.’’

वहीं डोमकल चुनाव में मुकाबला टीएमसी और कांग्रेस-सीपीआई गठबंधन के बीच है, जबकि पुजाली और रायगंज में टीएमसी को सीपाई-कांग्रेस के अलावा बीजेपी से भी चुनौती मिलने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget