एक्सप्लोरर

West Bengal Poll Violence: संदेशखाली में फिर बवाल, पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, बंगाल में तैनात होंगी CAPF की 400 कंपनियां

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय ही हिंसा देखने को मिल रही है. सातवें चरण के मतदान के दौरान भी संदेशखाली में पुलिस और स्थानीय लोगों की झड़प हुई थी.

Sandeshkhali Poll Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक बार फिर से हिंसा हुई है. यहां पर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली है. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत शनिवार (1 जून) को वोटिंग के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया. लोगों ने इसका विरोध किया और फिर जबरदस्ती उसे पुलिस से छुड़ाकर ले आए. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों का टकराव हुआ.

वहीं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों पर एक्शन लिया और हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस के साथ टकराव में स्थानीय महिलाएं सबसे आगे दिखीं. हिरासत में लिए गए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जब दोबारा गांव में पहुंची तो महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर टकराव देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया, जिसके बाद उसे बिना आरोपी को पकड़े ही घटनास्थल से लौटना पड़ा. 

बंगाल में चुनावी हिंसा से निपटने के लिए तैनात होंगी CAPF की 400 कंपनियां

समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि बंगाल में 19 जून तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की लगभग 400 कंपनियां तैनात रहेंगी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "चुनाव के बाद की हिंसा से निपटने के लिए, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की लगभग 400 कंपनियां (40,000 से अधिक कर्मी) 19 जून तक पश्चिम बंगाल में रहेंगी. सीएपीएफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का होगा."

गवर्नर ने सीएम ममता बनर्जी से मांगी संदेशखाली पर रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह संदेशखाली में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरंत हस्तक्षेप करने और वहां शांति बहाल करने को कहा. गवर्नर ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी से संदेशखाली में चुनाव के बाच हुई हिंसा को लेकर तत्काल रिपोर्ट पेश करने को कहा है. उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हिंसा की घटनाओं को लेकर काफी ज्यादा सियासत भी हुई है. चुनाव में भी ये मुद्दा गरमाया हुआ था. 

हमले जारी रहे तो लोगों के लिए खोल दूंगा राजभवन के दरवाजे: गवर्नर 

पीटीआई के मुताबिक, गवर्नर ने कहा, "मैं संदेशखाली के हालात को लेकर चिंतित हूं. मुझे वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों के भीतर संदेशखाली की महिलाओं पर हमले की घटनाओं के बारे में पता चला है. मैंने इस संबंध में उठाए गए कदमों को जानने के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है. अगर ऐसे हमले जारी रहे और लोगों पर अत्याचार किया गया तो मैं राजभवन के दरवाजे उनके आने और रहने के लिए खोल दूंगा. उन्हें यहां सुरक्षित आश्रय दिया जाएगा."

लोगों को धमकाया जा रहा: अमित मालवीय

वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि टीएमसी के गुंडे लोगों को धमका रहे हैं. उन्होंने संदेशखाली का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "मतदान के दिन के बाद संदेशखाली के लोगों को फिर से डराने की कोशिश की जा रही है. ये बूथ संख्या 35, सरबेरिया, संदेशखाली के हालात हैं. पुलिस टीएमसी के गुंडों के साथ मिलकर लोगों को धमका रही है. उन्होंने कहा, 4 जून के बाद वे सभी महिलाओं को विधवा बना देंगे. बीजेपी नेतृत्व फिलहाल मौके पर है."

यह भी पढ़ें: संदेशखाली पर ममता सरकार के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा- हाईकोर्ट में लाभ लेने की कोशिश न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget