एक्सप्लोरर

बंगाल में डरावनी रफ्तार के साथ बढ़ रहे कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 16 हजार से ज्यादा नए केस; 73 लोगों की मौत

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण से 73 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 11 हजार 82 हो गई. बुलिटेन में बताया गया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 हजार 664 लोग बीमारी से उबर चुके हैं.

पश्चिम बंगाल में दिनों-दिन कोरोना बेहद डरावनी रफ्तार के साथ बढ़ रहा है. यहां पर मंगलवार को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 16 हजार 403 मामले आए हैं. जबकि, इस महामारी के चलते राज्य के 73 लोगों की मौत हो गई. इन नए आंकड़ों के बाद बंगाल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 76 हजार 345 हो गई है.    

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण से 73 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 11,082 हो गई. बुलिटेन में बताया गया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 10,664 लोग बीमारी से उबर चुके हैं. लेकिन संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर लगातार गिरावट के साथ 85.61 प्रतिशत पर आ गई है. इसमें बताया गया कि पश्चिम बंगाल में इस समय 1,00,615 लोगों का इलाज चल रहा है.

कोरोना से बंगाल में अब तक 4 उम्मीदवारों की मौत

पश्चिम बंगाल में अब तक चार उम्मीदवारों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हो चुकी है. सोमवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की वैष्णव नगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी समीर घोष ने कोरोना से हारकर दम तोड़ दिया. मालदा जिले की इस सीट पर बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होना है. समीर से पहले जांगीपुर से रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप नंदी, मुर्शीदाबाद जिले की एक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रिजाउल हक और उत्तरी 24 परगना जिले की खरदहा सीट से तृणमूल कांग्रेस के काजल सिन्हा कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो, माकपा के सुजन चक्रवर्ती और टीएमसी के मदन मित्रा सहित कई नेता और उम्मीदवार कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना के 15 हजार 992 नए केस आए थे जबकि 68 की मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में आए 66 हजार 358 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget