एक्सप्लोरर

Bengal Violence: 'हिंसा भड़काने के लिए हो ममता बनर्जी की गिरफ्तारी', बीजेपी बोली- पिछली बार भी CISF जवानों पर हमला...

WB Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं.

West Panchayat Elections Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी (BJP) ने सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की गिरफ्तारी की मांग की है. बीजेपी नेता प्रियंका टिबरेवाल ने शनिवार (17 जून) को आरोप लगाते हुए कहा, "मेरा मानना है कि ममता बनर्जी को हिंसा भड़काने के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. पिछले चुनावों के दौरान हमने यही देखा. उन्होंने हिंसा भड़काई और लोगों को उकसाया."

पश्चिम बंगाल बीजेपी की सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया, "ममता बनर्जी ने हिंसा भड़काई और लोगों को उकसाते हुए कहा कि जब भी सीआईएसएफ आए, आपको (लोगों को) उन पर हमला करने की जरूरत है और वही हुआ भी. उन्होंने कल भी इसी बात को दोहराया था." 

बीजेपी का ममता बनर्जी सरकार पर आरोप

इससे पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान हुई कथित चुनावी गड़बड़ी और हिंसा को देश के लोकतंत्र का एक काला अध्याय करार देते हुए आरोप लगाया कि इन सबके बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग का रवैया उदासीन रहा, जो सबसे चिंताजनक है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव नामांकन में गड़बड़ी और चुनावी हिंसा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और पुलिस प्रशासन का बर्ताव देश की लोकतांत्रिक और चुनावी इतिहास का एक काला अध्याय है." 

राज्यपाल ने किया दौरा

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव प्रक्रिया में हिंसा का तांडव हो रहा है और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर नृशंस हमले हो रहे हैं. इन सबके बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग इन घटनाओं के प्रति उदासीन है, जो सबसे चिंताजनक है." इसी बीच शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने नामांकन पंचायत चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना में कैनिंग के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. 

आठ जुलाई को चुनाव होगा

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा को शनिवार को राजभवन में भी बुलाया था. हालांकि, सिन्हा ने पंचायत चुनाव संबंधी पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए राजभवन आने में असमर्थता जताई है. पश्चिम बंगाल में पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर आठ जुलाई को चुनाव होगा. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

ABP C Voter Survey: सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा या नुकसान? सर्वे के आंकड़ों ने दी गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget