एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर होगी चर्चा

पश्चिम बंगाल ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इसके साथ ही लॉकडाउन पर भी चर्चा की जा सकती है. राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

  नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में होगी. इस बैठक में विधान सभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी सहित तमाम राजनीतिक दले के नेता शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कोरोना वायरस के हालातों पर चर्चा सहित लॉकडाउन पर भी बातचीत होगी. कई राजनीतिक दल बार-बार एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन के मुद्दे पर हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में पश्चिम बंगाल को वक्ताओं में शामिल न किए जाने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया था. बनर्जी ने प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होने के बजाय राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक की थी. समीक्षा बैठक के बाद बनर्जी ने मीडिया से कहा, “हो सकता है कि केंद्र सरकार की हमें बुलाने की इच्छा ही न रही हो इसीलिए उन्होंने हमें बैठक में बोलने का आमंत्रण नहीं दिया था.” कोरोना पर पहले भी आमने-सामने केंद्र और ममता कोरोना वायरस के मुद्दे पर पहले भी केंद्र सरकार और बंगाल सरकार आमने-सामने आ चुके हैं. मई में गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार को लॉकडाउन का सख्ताई से पालन करने को लेकर नोटिस भेजे थे, जिससे ममता बनर्जी बेहद खफा थी और उन्होंने केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया था. प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि मृतकों की संख्या भी 569 पहुंच चुकी है. प्रदेश में अभी तक संक्रमण के 14,358 मामले आए हैं, जिनमें से 5102 अभी भी सक्रिय हैं. वहीं 8,687 लोग ठीक भी हो चुके हैं. राहुल गांधी ने पूछा- प्रधानमंत्री चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं, भारत और हमारी सेना का क्यों नहीं? रूस की विक्ट्री डे परेड आज, परेड में एक साथ होंगे भारत और चीन के रक्षा मंत्री मगर नहीं होगी मुलाकात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget