एक्सप्लोरर

बंगाल: हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय के परामर्श पर ममता सरकार का जवाब, स्थिति ‘नियंत्रण’ में है

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने केन्द्र द्वारा राज्य सरकार को परामर्श भेजे जाने को राज्य सरकार के खिलाफ षडयंत्र बताया है. पश्चिम बंगाल सरकार को दिये परामर्श में गृह मंत्रालय ने उससे कानून व्यवस्था और शांति बनाये रखने को कहा था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केन्द्र को एक पत्र लिख कर कहा है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद झड़प की छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. दरअसल, तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा में शनिवार को चार लोगों के मारे जाने के बाद केंद्र सरकार ने एक परामर्श जारी किया था, जिस पर राज्य सरकार ने यह जवाब दिया है.

सभी मामलों में बिना किसी देरी के कड़ी कार्रवाई करते हैं- राज्य सरकार

राज्य के मुख्य सचिव मलय कुमार डे ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘हिंसा के सभी मामलों में बिना किसी देरी के कड़ी और उचित कार्रवाई की गई.’’  उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ असमाजिक तत्वों ने चुनाव बाद झड़प की छिट पुट घटनाओं को अंजाम दिया. कानून प्रवर्तन अधिकारी ऐसे सभी मामलों में बिना किसी देरी के कड़ी और उचित कार्रवाई करते हैं.’’

बंगाल: बशीरहाट में कार्यकर्ताओं की हत्या पर BJP ने बुलाया बंद, राज्यपाल आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

पत्र में कहा गया है कि उत्तर 24 परगना जिले के नाजट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुई इस ताजा घटना में भी मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. वह भी इस परिस्थिति में जब क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल सड़कों पर और आस-पास के क्षेत्रों में व्यस्त हैं.

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से कानून व्यवस्था और शांति बनाये रखने को कहा

पत्र में कहा गया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी परिस्थिति में इसे राज्य में कानून का शासन बनाए रखने में कानून लागू करने वाले तंत्र की नाकामी नहीं समझा जाना चाहिए.’’  इससे पहले, दिन में केन्द्र ने राज्य सरकार को परामर्श जारी किया था. पश्चिम बंगाल सरकार को दिये परामर्श में गृह मंत्रालय ने उससे कानून व्यवस्था और शांति बनाये रखने को कहा.

टीएमसी ने परामर्श को राज्य सरकार के खिलाफ षडयंत्र बताया

बंगालः लोकसभा चुनाव बाद भी BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा जारी, राज्य के राजनीतिक हालात बिगड़े

परामर्श में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों से राज्य में बगैर उकसावे के हो रही हिंसा राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता में विश्वास कायम करने में राज्य के कानून प्रवर्तन तंत्र की नाकामी प्रतीत होती है.’’  तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने केन्द्र द्वारा राज्य सरकार को परामर्श भेजे जाने को राज्य सरकार के खिलाफ षडयंत्र बताया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का सर्वाधिक शांतिप्रिय राज्य है और यहां राजनीतिक खून खराबे की कोई घटना नहीं हुई है. उत्तर प्रदेश को इस तरह का परामर्श क्यों नहीं भेजा जा रहा है जबकि वहां से हिंसा की घटनाएं होने की सूचना मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, 117 रन बनाने वाले शिखर धवन बने ‘मैन ऑफ द मैच’ बंगाल: बशीरहाट में कार्यकर्ताओं की हत्या पर BJP ने बुलाया बंद, राज्यपाल आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात बीजेपी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारियां, तीन राज्यों के नेताओं से अमित शाह ने की मीटिंग ABP न्यूज़ की रिपोर्टिंग टीम पर हमला: एक्शन में दिल्ली पुलिस, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget