एक्सप्लोरर

West Bengal: पश्चिम बंगाल में वीसी की नियुक्ति पर विवाद, राज्यपाल बोले- अपॉइंटमेंट की चिंता, डिसअपॉइंटमेंट की नहीं

VC Appointment in West Bengal: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हाल के दिनों में राज्य के कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है. इसे लेकर राजभवन और ममता सरकार में ठनी हुई है.

Appointment in West Bengal State University: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राजभवन और सरकार के बीच विवाद गहराया हुआ है. ममता बनर्जी ने हाल ही में राज्यपाल पर शिक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था. राज्य सरकार के रुख पर जब राज्यपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे केवल अपॉइंटमेंट (नियुक्ति) की चिंता है, किसी की डिसअपॉइंटमेंट की नहीं."

बीते 5 सितंबर की रात राजभवन ने एक बयान जारी कर एक और विश्वविद्यालय में अंतरिम कुलपति की नियुक्ति की थी. तब राज्यपाल ने नए स्थापित हुए कन्याश्री विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति के रूप में काजल डे के नाम पर मुहर लगाई थी.

राज्यपाल बोस ने ये नियुक्ति ऐसे समय में की थी, जब कुछ घंटे पहले ही शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन पर शिक्षा व्यवस्था में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला था.

ममता बनर्जी ने दी थी चेतावनी

ममता बनर्जी ने हाल ही में राज्य के विश्वविद्यालयों में अंतरिम नियुक्तियों का विरोध करते हुए कहा था कि अगर राज्यपाल ने ऐसे ही काम करना जारी रखा तो वह राजभवन के बाहर धरना देने पर मजबूर होंगी. मुख्यमंत्री ने राज्य के विश्वविद्यालयों को भी चेतावनी दी कि जो राज्यपाल के निर्देशों पर काम करेंगे, उनका फंड रोक दिया जाएगा.

इसके पहले राज्यपाल ने रविवार (3 सितंबर) की रात सात विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपति नियुक्त किए थे. इनमें प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय, बर्धमान विश्वविद्यालय और एमएकेयूटी शामिल हैं. इन नियुक्तियों का विरोध करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा गठित अपॉइंटमेंट सर्च कमेटी की अनदेखी करके अपनी मर्जी से नियुक्ति कर रहे हैं.

विधानसभा से पास हुआ था बिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बीते 4 अगस्त को पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया था, जिसमें राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति के लिए खोज-सह-चयन समिति का पुनर्गठन का प्रावधान किया गया है. 

खोज-सह-चयन समिति में अब कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), राज्य सरकार और पश्चिम बंगाल राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष के नामित सदस्य होंगे. इससे पहले, खोज समितियों में तीन नामांकित व्यक्ति होते थे, जिनमें कुलाधिपति, राज्य सरकार और विश्वविद्यालय के नामांकित व्यक्ति शामिल होते थे. वर्ष 2018 में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए चयन समिति में यूजीसी से नामित व्यक्ति को शामिल करना अनिवार्य कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: दुनिया की 85 फीसदी GDP, 75% ट्रेड, जानें कितने ताकतवर हैं जी20 के सदस्य देश, कौन-कौन शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget