एक्सप्लोरर

राज्यपाल से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, अभिषेक बनर्जी ने खत्म किया धरना, बोले- 31 अक्टूबर तक का है अल्टीमेटम

TMC Protest: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया.

TMC Protest In West Bengal: तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार (9 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिला. इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें मनरेगा बकाए का मुद्दा केंद्र के सामने उठाने का आश्वासन दिया. राज्यपाल आनंद बोस के साथ हुई मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध वापस लेने की घोषणा की है. 

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 24 घंटे में हमारे सवालों का जवाब देने का वादा किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की सलाह के अनुसार हम पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सोशल सिक्योरिटी स्कीम के लिए फंड आवंटन पर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी विरोध को वापस ले रहे हैं.''

अभिषेक बनर्जी ने कहा,  "मैं केंद्र सरकार को 31 अक्टूबर का अल्टीमेटम दे रहा हूं. अगर इस दौरान समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं 1 नवंबर से दोबारा धरना शुरू करूंगा.''
 
टीएमसी प्रतिनिधि दल से मुलाकात पर क्या बोले राज्यपाल?
टीएमसी नेताओं से मुलाकात पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, "टीएमसी के तीन प्रतिनिधि उनसे मिलने आए. उन्होंने मुझसे मिलने की गुजारिश की थी. मैंने उनका स्वागत किया. उन्होंने मुझे अपनी शिकायतें दीं. वे चाहते थे कि मैं इन शिकायतों को केंद्र सरकार तक ले जाऊं. मैंने उनसे वादा किया कि मैं निश्चित रूप से इसे संबंधित अधिकारियों के पास ले जाऊंगा. राज्यपाल के रूप में यह मेरा कर्तव्य है."

इससे पहले राज्यपाल ने टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को सोमवार (9 अक्टूबर) को मुलाकात करने का समय दिया था. 

टीएमसी ने बताया पश्चिम बंगाल की जीत
पार्टी ने राज्यपाल के सीवी आनंद बोस के फैसले को पश्चिम बंगाल की जीत करार दिया था. अपने आधिकारिक बयान में टीएमसी ने कहा, "कोलकाता की सड़क पर हमारे जन आंदोलन कs चौथे दिन राज्यपाल को आखिर झुकना पड़ा. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रयान ने केंद्र से मनरेगा निधि के लंबित बकाया जारी करने के संबंध में हमारे प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की मांग करते हुए राज्यपाल को कई पत्र सौंपे."

पार्टी ने आगे कहा, "बंगाल से लेकर दिल्ली तक कड़ी मशक्कत के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस आखिरकार 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए सहमत हो गए. कोई भी ताकत बंगाल के अधिकारों के लिए लड़ने के हमारे जज्बे को खत्म नहीं कर सकती."

यह भी पढ़ें- दक्षिण में कर्नाटक के बाद तेलंगाना से भी कांग्रेस के लिए राहत की खबर, लेकिन क्या AIMIM बिगाड़ेगी खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
ओडिशा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, CM मांझी ने रखी 46 प्रोजेक्ट्स की नींव, हजारों करोड़ का निवेश
ओडिशा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, CM मांझी ने रखी 46 प्रोजेक्ट्स की नींव, हजारों करोड़ का निवेश
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget