एक्सप्लोरर

Krishak Bandhu Scheme: जिन किसानों की फसलों को हुआ नुकसान, उनके लिए खुशखबरी, इस राज्य की सरकार डायरेक्ट खाते में भेज रही है पैसे

Krishak Bandhu Scheme: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कृषक बंधु योजना के तहत करीब 1.05 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2900 करोड़ रुपये जारी किए गए. यह खरीफ सीजन 2024 के लिए पहली किस्त है.

Krishak Bandhu Scheme: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बुधवार को कृषक बंधु योजना के तहत 1.05 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,900 करोड़ रुपये भेज दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये जानकारी दी.

दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम आज से 2900 करोड़ रुपये सीधे हमारे कृषक बंधु (नतून) योजना के तहत नामांकित लगभग 1.05 करोड़ किसानों (बरगादारों सहित) के बैंक खातों में जारी कर रहे हैं. यह खरीफ फसल के सीजन 2024 के लिए वित्तीय सहायता की पहली किस्त है. जबकि इस साल के अंत में रबी सीजन के लिए दूसरी किस्त की योजना बनाई गई है. 

बंगाल में एक किसान को मिलते है 10000 रुपये- CM ममता

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगे लिखा, ‘एक एकड़ से ज्यादा की खेती योग्य भूमि के लिए, एक किसान को 10000 रुपये मिलते हैं, और कम मात्रा में भूमि के लिए, आनुपातिक राशि न्यूनतम 4000 रुपये प्रति साल होती है. जबकि, साल 2019 में स्थापना के बाद से, 18,234 करोड़ की राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है.

 

सीएम ममता बनर्जी ने मुआवजे को लेकर क्या बोली?

मुख्यमंत्री बनर्जी ने आगे लिखा कि इसके अलावा, 18 से 60 साल की आयु के बीच मरने वाले किसान के लिए, उसके परिवार को 2 लाख का मृत्यु मुआवजा मिलता है. पश्चिम बंगाल में कुल 1,12,000 शोक संतप्त परिवारों को पिछले कुछ सालों में इस मद में कुल 2240 करोड़ मिले हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम अपने किसानों की आर्थिक बेहतरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

फसल खराबी का मुआवजा भी राज्य सरकार ने किया जारी

इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने फसल खराबी का मुआवजा भी जारी किया है. सीएम ने बताया कि मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि कृषक बंधु योजना के अलावा हम आज से अपने 2.10 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 293 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर रहे हैं, जिन्हें चालू रबी सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फसल का नुकसान हुआ था.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह हमारी अनूठी बांग्ला शस्य बीमा (बीएसबी) के तहत किया जाता है, जो हमारी अनूठी फसल बीमा योजना है, जहां राज्य सरकार सभी फसलों के लिए संपूर्ण प्रीमियम का भुगतान करती है।. जबकि, साल 2019 में शुरुआत से लेकर अब तक प्रभावित एक करोड़ किसानों के बैंक खातों में 3133 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Khalistan: पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक करतूत, इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget