एक्सप्लोरर

West Bengal ABP Exit Poll Results 2021: ममता बनर्जी की पार्टी लगाएगी जीत की हैट्रिक या बीजेपी चखेगी सत्ता का स्वाद? जानें एग्जिट पोल में

West Bengal ABP Exit Poll Results 2021: पश्चिम बंगाल में आठ चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. अब सभी को नतीजों का इंतजार है. इससे पहले जानें एग्जिट पोल के नतीजे.

West Bengal ABP Exit Poll Results 2021: पश्चिम बंगाल में आज आठवें और अंतिम चरण के लिए वोट डाले गए. अब दो मई को नतीजों की बारी है. इससे ठीक पहले ABP न्यूज ने पश्चिम बंगाल की नब्ज टटोली है. ABP न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे (एग्जिट पोल) किया है. एग्जिट पोल में यह जानने की कोशिश की गई है कि क्या ममता बनर्जी सत्ता में वापसी की हैट्रिक लगाएंगी या फिर बीजेपी बाजी मारेगी या क्या कांग्रेस, लेफ्ट और आईएसएफ का गठबंधन राज्य की सत्ता पर काबिज़ होगा.

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 152 से 164 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के नंबर अगर 2 मई को नतीजों में तब्दील होते हैं, तो ममता बनर्जी आसानी से सरकार बना सकती हैं. राज्य में किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है.

भारतीय जनता पार्टी ABP C-Voter के एग्जिट पोल में जादुई आंकड़े से भले ही दूर दिख रही है, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले एग्ज़िट पोल में उसे बड़ा फायदा होता दिख रहा है. बीजेपी को 109 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट 14 से 25 सीट के बीच सिमट सकती है. 

West Bengal Exit Poll Results 2021
टीएमसी-152 से 164 सीट
बीजेपी- 109 से 121 सीट
लेफ्ट-कांग्रेस और आईएसएफ- 14 से 25
अन्य- 0

2016 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2016 की विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 211 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी को महज 3 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को इस विधानसभा चुनाव में 44 और वामदलों को 26 सीट से संतोष करना पड़ा था.

एग्जिट पोल के मुताबिक, टीएमसी को 42 फीसदी, बीजेपी को 39 फीसदी और लेफ्ट, कांग्रेस और आईएसएफ गठबंधन को 15 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

West Bengal Exit Poll 2021
टीएमसी- 42 फीसदी
बीजेपी- 39 फीसदी
लेफ्ट+कांग्रेस और आईएसएफ- 15 फीसदी
अन्य- 3 फीसदी

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोट डाले गए हैं. पहले चरण के तहत राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर आज वोट डाले गए.

नोट- बंगाल में 8 चरण की वोटिंग आज खत्म हुई है जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हो गई थी. एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में एक लाख 88 हजार 473 मतदाताओं की राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 83 हजार वोटर शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर पल्स माइनस तीन फीसदी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget