एक्सप्लोरर

'नंदीग्राम में जहां BJP ने कुछ सीटें जीती, वहां...', हिंसा को लेकर अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाए कई आरोप

West Bengal Election Polls: टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि राज्य (पश्चिम बंगाल) में बीजेपी पंचायत चुनाव के बाद हिंसा और भय के माहौल को बढ़ावा दे रही है.

TMC On Abhishek Banarjee: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार (14 जुलाई) को बीजेपी पर राज्य में हिंसा फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में चुनाव हारने के बाद राज्य में भय का माहौल बना रही है.

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी से जुड़े गुंडे न्यायपालिका से कानूनी संरक्षण मांग रहे हैं ताकि प्रवर्तन एजेंसियां उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करें. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अपना जनाधार खोने के बाद अब अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है.

'हम किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ'
टीएमसी ने आरोप लगाया कि हम किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ हैं. चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से बीजेपी ने पूरे राज्य में आतंक फैला रखा है. नंदीग्राम में, जहां बीजेपी ने कुछ सीटें जीती हैं, पार्टी के गुंडों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनके घरों से बाहर निकालकर पीटा और उनके घरों की महिलाओं के साथ बलात्कार करने की धमकी दी. नंदीग्राम विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का विधानसभा क्षेत्र है.

बनर्जी ने दावा किया, बीजेपी से जुड़े गुंडे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने के लिए न्यायपालिका से कानूनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. दुर्भाग्य से इन गुंडों को कानूनी संरक्षण मिल रहा है. यह दावा करते हुए कि जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग टीएमसी से जुड़े हैं, बनर्जी ने कहा कि बीजेपी और उसकी एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि इनको किसने मारा. 

क्या रहे पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे?
बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के नतीजों में टीएमसी विजयी रही. टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में 18,590 ग्राम पंचायत (जीपी) सीटों पर जीत हासिल की जबकि बीजेपी ने 4,479 सीटें हासिल की. सीपीआई और कांग्रेस ने 1,426 और 1,071 सीटों पर जीत हासिल की तो वहीं स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 1,062 सीटें जीतीं. पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 20 लोगों की मौत के बाद लगभग 697 बूथों पर रीकाउंटिंग की गई थी. 

PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी बोले- 'रक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तंभ' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget