एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- BJP लोगों को जय सियाराम नहीं कहने देगी, राम ने भी देवी दुर्गा की पूजा की क्योंकि...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों और जातियों के लोगों के विकास के लिए काम करती है.

लालगढ़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लोगों को ‘‘जय सियाराम’’ नहीं कहने देगी. उन्होंने कहा कि भगवान राम ने देवी दुर्गा की पूजा की थी क्योंकि वह राम से अधिक श्रेष्ठ हैं.

झाड़ग्राम जिले के लालगढ़ में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी‘मारंग बुरु’ का नाम नहीं लेने देगी जिन्हें संथाल लोग शक्ति का सर्वोच्च स्रोत मानते हैं, लेकिन वह ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा लगाएगी. बनर्जी ने कहा, ‘‘वे (बीजेपी) कह रहे हैं कि आप अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएंगे, आपको जय श्रीराम कहना होगा. लेकिन आप जय सियाराम नहीं कह पाएंगे.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राम ने (रामायण) में देवी दुर्गा की पूजा की. मां दुर्गा राम से अधिक श्रेष्ठ हैं, इसीलिए उन्होंने मां दुर्गा की पूजा की.’’ बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक चुनाव रैली में कहा था कि बनर्जी ‘जय श्रीराम’ के नारे से नाराज हो जाती हैं, लेकिन अब उन्होंने मंदिर जाना शुरू कर दिया है और चंडी पाठ भी करने लगी हैं.

बीजेपी के इस आरोप पर कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में बाधाएं उत्पन्न कीं, ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में दुर्गा पूजा करनेवाले प्रत्येक क्लब को पचास-पचास हजार रुपये की मदद दी. बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा दल दुर्योधन और दुशासन की पार्टी है.

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में सभी धर्मों और जातियों के लोगों के विकास के लिए काम करती है, जबकि बीजेपी धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है.

राशन, रोज़गार और राहत: Mamata Banerjee ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, जीत की अपील के साथ किए ये वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget