एक्सप्लोरर

Corona Case: बंगाल में दोगुना हुए कोरोना के मामले, दुर्गा पूजा में लापरवाही पड़ी भारी

Coronas Cases Update: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बंगाल में पिछले दिन कोरोना के 846 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

West Bengal Corona case updates: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 846 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 12 संक्रमितों की मौत भी हुई. वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है. बंगाल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 अगस्त को जहां 1.6 फीसदी ही था तो वहीं 20 सितंबर को 1.9 फीसदी और 20 अक्टूबर को 2.4 फीसदी तक पहुंच गया है.

इसके अलावा कोलकाता (Kolkata) में दुर्गा पूजा उत्सव की समाप्ति के बाद संक्रमित मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. राज्य में इतने मामले सामने आए कि एक बार फिर से शहर के क्वारंटीन सेंटर्स (quarantine centres) को खोला जा रहा है. राज्य द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते शुक्रवार को कोलकाता में 242 नए संक्रमितों के मामले सामने आए हैं. इससे पहले यह आंकड़ा 127 था. नए संक्रमितों में से 150 लोगों को दोनों वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी. जबकि 15 को पहली खुराक मिली थी.

वहीं अधिकारियों का मानना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे सबसे बड़ा कारण त्योहार का आना है. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान लोगों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर ध्यान नहीं दिया. कोलकाता नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी अतिन घोष ने कहा, "दुर्गा पूजा का आनंद लेने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों को देखने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि उत्सव में कई लोगों ने मास्क नहीं पहना था. हम फिलहाल स्थिति को देख रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि एक बार फिर नियमों का पालन सख्ती से किया जाए."

नए संक्रमितों में से 200 मरीज स्पर्शोन्मुख

नागरिक अधिकारियों का कहना है कि खतरे की घंटी बजने वाली बात यह है कि नए संक्रमितों में से अधिकांश यानी 200 मरीज स्पर्शोन्मुख (छूने से फैलने वाली) हैं. जिसका मतलब है कि राज्य में और भी संक्रमितों के मामले सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों (Covid) की संख्या सिर्फ कोलकाता में ही नहीं बल्कि पूरे बंगाल में बढ़ रही है और अगले सप्ताह तक स्पाइक की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि सात दिन में 451 से 833 तक राज्य में रोजाना संक्रमण के आंकड़े भी चिंताजनक हैं. बता दें कि दुर्गा पूजा के शुरू होने से पहले ही कई विशषज्ञों ने कोरोना मामलों के बढ़ने की आशंका जताई थी. इससे पहले भी सरकार और एक्सपर्ट्स जोर देकर कह चुके थे कि अगर लोगों सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड नियमों का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना फिर लौटेगा.

ये भी पढ़ें:

Multibagger Penny Stock: 5 रुपये से 42 रुपये तक, FY22 में 700% से अधिक बढ़ गया ये स्टॉक

 

 G20 Summit: जी20 और जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शरीक होने इटली और यूके के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget