एक्सप्लोरर

लॉकडाउन की योजना खराब तरीके से बनाई गई, केंद्र महामारी पर कर रहा है राजनीति- ममता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि लॉकडाउन की योजना खराब तरीके से बनाई गई है.उन्होंने कहा कि केंद्र कोरोना वायरस महामारी पर राजनीति कर रहा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन की योजना खराब तरीके से बनाई गई. ममता के इस आरोप की जानकारी उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दी.

लॉकडाउन के तीसरे चरण के समापन से पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन आदेश और बाद के छूट संबंधी निर्देशों में बड़ा अंतर्विरोध है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की योजना खराब तरीके से बनाई गई. बनर्जी ने सुझाव दिया कि राज्यों को जमीनी स्थिति को ध्यान में रखकर यह तय करने दिया जाए कि कौन-कौन से इलाके खोले जाएं और कौन से इलाके बंद रखे जाएं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘ एक तरफ तो केंद्र चाहता है कि लॉकडाउन को कड़ाई से लागू किया जाए जबकि दूसरी तरफ वह ट्रेन सेवाएं बहाल कर रहा है.''

तृणमूल कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए कहा, ‘‘क्यों, अमित शाह को पत्र लिखने और इसे प्रेस को भेजने की जरूरत पड़ती है? जब यह सुर्खियों में आ गया तब लोग मुझसे पूछ रहे हैं. मुझे क्या करना है? आप सीधे मुझसे क्यों नहीं बात करते? मैं अनुरोध करती हूं कि अन्य राज्यों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.’’

शाह ने ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों को पश्चिम बंगाल नहीं ले जाने देने को लेकर राज्य को पत्र लिखा था.बनर्जी ने कहा कि वह शाह का सम्मान करती हैं लेकिन मीडिया को पत्र भेजने के उनके फैसले की निंदा करती हैं. उन्होंने कहा कि इस बीमारी से सबसे प्रभावित 10 राज्यों में पश्चिम बंगाल के सबसे निचले पायदान रहने के बावजूद इस राज्य के साथ भेदभाव किया जाता है.

बनर्जी ने कहा, ‘‘ मुझे यह कहते हुए अच्छा महसूस नहीं होता है लेकिन बंगाल के लोगों के साथ भेदभाव क्यों है? आरोप लगाने के साथ पत्र मीडिया को क्यों भेजे जा रहे हैं?’’

बयान के अनुसार बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं आपसे राज्य पर भरोसा करने की अपील करती हूं. यह वैचारिक लड़ाई का समय नहीं है जबकि यह लड़ाई रोज हो रही है.’’

बनर्जी ने बैठक में कहा, ‘‘ हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस महामारी से लड़ना चाहते हैं. लेकिन बंगाल को अनावश्यक रूप से राजनीतिक वजह से निशाना बनाया जा रहा है. राज्यों पर जिम्मा डालने के बजाय केंद्र को आगे के लिए स्पष्ट रणनीति लेकर सामने आना चाहिए.’’ उन्होंने केंद्र से राज्यों का वैध आर्थिक बकाया भी जारी करने की मांग की.

पढ़ें-

महाराष्ट्र: नहीं थम रही हैवानियत, नागपुर में शख्स ने चॉकलेट का लालच देकर दो बच्चियों से किया रेप

गुजरात: सीएम बदलने की खबर चलाने पर पत्रकार पर राजद्रोह का मुकदमा, पुलिस ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget