एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- CAA, NPR और NRC काला जादू की तरह

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाएगी इसलिए गोलियां चला रही है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सीएए-एनआरसी और एनपीआर को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह तीनों काला जादू की तरह है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खौफ से पश्चिम बंगाल में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

उन्होंने कहा, ''हम (तृणमूल) बीजेपी की तरह दुशासन वाला दल नहीं हैं.'' मुख्यमंत्री ने सवाल किया ''क्या आप (बीजेपी) मुझे देश से बाहर निकाल देंगे क्योंकि मेरे पास मेरी मां का जन्म प्रमाण-पत्र नहीं है.'' साथ ही ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाएगी इसलिए गोलियां चला रही है.

बता दें कि ममता बनर्जी नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े बिल संसद में पेश किये जाने के समय से ही मुखर रूप से विरोध कर रही हैं और लगातार पदयात्रा निकाल रही हैं. ममता बनर्जी का कहना है कि सीएए संविधान के खिलाफ है और इसे जब एनआरसी से जोड़ दिया जाएगा तो और भी घातक होगा. मुख्यमंत्री एनआरसी को लेकर असम का उदाहरण देती हैं.

हालांकि केंद्र सरकार का एनआरसी को लेकर कहना है कि अभी इसपर विचार नहीं हुआ है. आज ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रश्नों के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘अभी तक एनआरसी को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.’’ वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि एनआरसी को लेकर एनपीआर के माध्यम से सरकार कदम उठा चुकी है. सरकार ये क्यों नहीं कहती कि हम एनआरसी हम नहीं लाएंगे.

NRC पर सरकार का बड़ा बयान, लोकसभा में कहा- राष्ट्रीय स्तर पर NRC लाने पर नहीं हुआ कोई फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget