एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: ममता बनर्जी ने कहा - एकतरफा थी पीएम मोदी के साथ बातचीत, तेल की कीमतों में कटौती करे सरकार

Petrol Diesel Price: पीएम मोदी ने इस बैठक में पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया था और कहा था कि राज्य ने तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती नहीं की, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाई.

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खूब चर्चा में है. क्योंकि इस बैठक में पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स का जिक्र कर गैर बीजेपी शासित राज्यों पर हमला बोला. हालांकि इस बैठक में राज्यों को बोलने का मौका नहीं मिला, इसीलिए अब सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से बयान जारी किया जा रहा है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी जवाब दिया है. 

पीएम के साथ एकतरफा थी बातचीत - ममता
पीएम मोदी ने इस बैठक में पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया था और कहा था कि राज्य ने तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती नहीं की, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाई. अब ममता बनर्जी ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत एकतरफा थी. हम उनसे सहमत नहीं हैं. 

ममता ने कहा कि, पीएम ने बैठक के दौरान पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के मुद्दे को छोड़ दिया और कहा कि राज्यों को कीमतें कम करनी चाहिए. लेकिन राज्य ऐसा कैसे कर सकते हैं? आपने कीमतें बढ़ाई हैं. क्या आपने तेल की कीमतों से हुई अपनी इनकम देखी है? ममता ने आगे कहा कि, हमने कहा था कि केंद्र और राज्यों का रेवेन्यू बराबर होना चाहिए. लेकिन वो राजी नहीं हुए. वो 75 फीसदी टैक्स वसूलते हैं. 

ममता ने बताया लोगों को दी कितनी राहत
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की मांग की. उन्होंने कहा कि, हमने पिछले तीन सालों में पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देकर 1500 करोड़ रुपये का भार उठाया. हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वो तेल की कीमतों में लोगों को राहत दे. इसके अलावा टीएमसी की तरफ से भी ट्वीट कर बताया गया कि पश्चिम बंगाल में कैसे लोगों को तेल की कीमतों में राहत दी गई. इसमें 400 करोड़ के रोड टैक्स माफ करने का भी जिक्र किया गया. 

'बंगाल को नहीं बनने देंगे हाथरस और उन्नाव'
इससे पहले राणाघाट ज़िला पुलिस के साथ वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल के हांसखाली में हुए दुष्कर्म मामले का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, हांसखाली की घटना कैसे घटी? IC ने क्यों सही खबर नहीं रखी, IC की लापरवाही से ये घटना घटी है. आपके ज़िले में कितने लोगों की मृत्यु हुई इसकी खबर तो रखनी होगी. पंचायत सर्टिफिकेट देती है हम जान भी नहीं पाते हैं. उन्होंने कहा कि, आत्महत्या को दुष्कर्म का मामला बनाया गया. भाजपा और CPM दोनों मिलकर बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. हम बंगाल को हाथरस या उन्नाव नहीं बनने देंगे.

ये भी पढ़ें - 

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर बड़ा आरोप - इफ्तार के वक्त काटी जा रही है बिजली, लाउडस्पीकर विवाद का भी किया जिक्र

Prashant Kishor: कांग्रेस के क्यों नहीं हुए प्रशांत किशोर, जानिए पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget