एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee on CAA: ममता बनर्जी का केंद्र को फिर चैलेंज- CAA, NRC, UCC नहीं लगने देंगे, ईद पर लोगों से बोलीं- शिकार न बनें

CAA Law: ममता बनर्जी ने पहले राज्य में सीएए लागू नहीं करने की कसम खाई थी और लोगों को चेतावनी दी थी कि सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने से उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा.

Mamta Banerjee Again criticise CAA: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर राज्य नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA) को लेकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस कानून की कमियां गिनाते हुए इसका विरोध किया.

गुरुवार को ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कोलकाता के रेड रोड पर एक सभा को संबोधित करते हुए दोहराया कि सीएए 2019, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने उपस्थित लोगों को चुनाव के दौरान कुछ लोगों की साजिश का शिकार न बनने की चेतावनी भी दी.

भाषण के बीच ईद की भी दी बधाई

ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "ईद मुबारक.. यह खुशियों की ईद है. यह ताकत देने की ईद है. इस ईद को एक महीने तक रोजा रखकर मनाना बहुत बड़ी बात है. हम देश के लिए खून बहाने को तैयार हैं लेकिन अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. देश के लिए समान नागरिक संहिता स्वीकार्य नहीं है. मैं सभी धर्मों में सद्भाव चाहती हूं.''

समर्थकों से की एकजुट होकर रहने की अपील

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हम सीएए, एनआरसी, यूनिफॉर्म सिविल कोड को स्वीकार नहीं करेंगे. चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगे कराने की कोशिश करेंगे. साजिश का शिकार न बनें. अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा.

ममता बनर्जी ने दी थी CAA लागू न होने देने की चेतावनी

ममता बनर्जी ने पहले राज्य में सीएए लागू नहीं करने की कसम खाई थी और लोगों को चेतावनी दी थी कि सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने से उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा और इसका बहिष्काकर करने की सलाह दी थी. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए को लेकर ममता के रुख पर हमला करते हुए कहा था कि वह लोगों को गुमराह कर रही हैं. उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को सुविधा देने का आरोप भी टीएमसी पर लगाया था.

अमित शाह ने की थी पश्चिम बंगाल की सीएम की आलोचना

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बुधवार को बंगाल के बालुरघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश और एनआईए अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने के लिए टीएमसी सरकार की आलोचना की थी.

ये भी पढ़ें

PM Modi Interview: राम मंदिर को लेकर अमेरिकी मैगजीन के इंटरव्यू में पीएम मोदी ने क्या कहा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget