एक्सप्लोरर

सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में मंत्री भी आते हैं तो उन्हें कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी | पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने हिंसा की घटना को लेकर कहा कि केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही लोग बंगाल आकर कोरोना फैला रहे हैं.

सीएम ममता ने हिंसा के बाद की स्थिति देखने पहुंची केंद्रीय टीम को लेकर कहा, ''कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच टीम यहां आई, चाय पीकर गई. अब अगर मंत्री यहां स्पेशल फ्लाइट से भी आते हैं तो उन्हें आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना होगा. नियम सभी के लिए एक जैसा है. कोरोना यहां इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि बीजेपी के नेता यहां लगातार आ रहे हैं.''

उन्होंने फ्री कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''मैंने जो चिट्ठी लिखी थी उसका अब तक जवाब नहीं आया है. वो टीका के लिए 30 हजार करोड़ क्यों नहीं आवंटित कर रहे हैं, जबकि नई संसद और मूर्तियों पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं."

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ''पीएम केयर्स फंड कहां है? वे (पीएम मोदी) युवाओं की जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? उनके नेताओं को इधर उधर जाने की बजाए कोरोना अस्पतालों का दौरा करना चाहिए. उनके नेता यहां आ रहे हैं और कोविड फैला रहे हैं.''

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में 16 लोगों की मौत हुई. इसमें आधे टीएमसी के हैं. चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये का मुआवजा देंगे. पश्चिम बंगाल सरकार कूच बिहार अग्निकांड में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को होम गार्ड की नौकरी देगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 18,102 नये मामले सामने आए थे और 103 मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य में अब तक 9,16,635 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,847 लोगों की मौत हुई है.

बंगाल में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला, TMC पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget