एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Injury: ममता बनर्जी को कैसे लगी चोट? रहस्य गहराया, बयान से पलटे डॉक्टर ने अब क्या कहा?

Mamata Banerjee Head Injury: सीएम ममता बनर्जी 14 मार्च को अपने आवास में गिर गई थीं, जिस वजह से उनके माथे और नाक पर गंभीर चोट लग गई. उनके सिर पर तीन टांके और नाक पर एक टांका लगाया गया.

Mamata Banerjee Head Injury Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कालीघाट स्थित उनके आवास में पीछे से कोई धक्का लगने के कारण उनके माथे और नाक पर चोट आने संबंधी बयान देने के एक दिन बाद, एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार (15 मार्च) को स्पष्ट किया कि उनका तात्पर्य था कि मुख्यमंत्री को धक्का लगने का एहसास हुआ होगा.

ममता बनर्जी के सिर पड़े टांके

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी (69 साल) गुरुवार शाम को कालीघाट स्थित अपने आवास में गिर गई थीं, जिसके कारण उनके माथे और नाक पर गंभीर चोट लग गई. इसके बाद उन्हें सरकारी एसएसकेएम (सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल) अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ टांके लगाए गए और उनकी चिकित्सकीय जांच की गई. बाद में डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्टी दे दी.

एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘वह पीछे से धक्का लगने के अहसास के कारण (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) गिरीं. हमारा काम इलाज करना है और हमने वह किया है. मैंने कल शाम जो कहा, उसका गलत मतलब निकाला गया.’’ एसएसकेएम के निदेशक ने गुरुवार (14 मार्च) शाम को कहा था कि सीएम ममता बनर्जी पीछे से कोई धक्का लगने के कारण अपने आवास में गिर गई थीं.

एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर ने क्या कहा?

बंद्योपाध्याय के पीछे से धक्का लगने की बात ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के गिरने के कारण को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रम और अटकलों को जन्म दे दिया. सीएम ममता बनर्जी के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांका लगाया गया. अस्पताल में उनके सिर की रेडियो इमेजिंग और ईसीजी सहित आवश्यक चिकित्सकीय जांच किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी को आराम करने की सलाह दी गई है और आज सुबह उनकी स्थिति चिकित्सकीय रूप से स्थिर बताई गई, जिसके बाद डॉक्टर्स ने कहा कि वे दिन में उनकी कुछ नियमित जांच करेंगे. अधिकारी ने कहा, ‘‘उनका स्वास्थ्य स्थिर है. उन्हें रात में अच्छी नींद आई और वरिष्ठ डॉक्टर्स ने इस दौरान उनकी स्थिति पर नजर रखी. उनके स्वास्थ्य की दोबारा जांच की जाएगी.’’

सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री के गिरने के कारण को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बारे में सवाल किए जाने पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के गिरने के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन हमने ममता बनर्जी के आवास और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.’’

सीएम ममता बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और अधिकारियों का एक विशेष दल उनकी सुरक्षा और यहां तक कि उनके आवास की निगरानी करता है. टीएमसी ने गुरुवार शाम को कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें ममता बनर्जी के माथे से खून बहता दिख रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें: Shraddha Walker Murder Case: 'आफताब पूनावाला को जेल की कोठरी से रोज 8 घंटे बाहर निकाला जाए', दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों जारी किया ये आदेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget