एक्सप्लोरर

Jagannath Rath Yatra: कोलकाता की जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होकर CM ममता बनर्जी ने याद की ओडिशा रेल त्रासदी, भगवान से की ये प्रार्थना

Mamata Banerjee At Jagannath Rath Yatra: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं और सबके लिए प्रार्थना की.

Jagannath Rath Yatra 2023: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (20 जून) को कोलकाता स्थित इस्कॉन मंदिर के रथ यात्रा कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने ओडिशा रेल हादसे के कारण जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन के पास इसी महीने 2 जून को हुए दर्दनाक हादसे के कारण 292 लोगों की जान चली गई.

CM ममता बनर्जी ने की ये प्रार्थना

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से सीएम ममता बनर्जी का संदेश ट्वीट किया गया. इसमें मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ''कुछ दिनों पहले हमने बालासोर रेल त्रासदी देखी. कई लोगों ने जान गंवा दी. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को मोक्ष का दिन माना जाता है. मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कामना और प्रार्थना करती हूं. मैं विश्व, राष्ट्र और राज्य में शांति के लिए प्रार्थना करती हूं. मैं मां-माटी-मानुष की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं.''  

दीघा में बन रहे मंदिर के बारे में CM ने ये कहा

मुख्यमंत्री बनर्जी ने मायापुर इस्कॉन मंदिर में रथ यात्रा उत्सव में हिस्सा लेने वाली डोना गांगुली और उनके ग्रुप की परफॉर्मेंस की भी सराहना की. इसी के साथ सीएम ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में अगले वर्ष अगर भगवान जगन्नाथ के मंदिर का निर्माण कार्य त्योहार से पहले पूरा हो जाता है तो राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि अगली रथयात्रा वहां से निकाली जाए.

सीएम के साथ नजर आए TMC के अन्य नेता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ टीएमसी के कुछ नेताओं ने भी रथ यात्रा में हिस्सा लिया. टीएमसी सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती भी मौके पर नजर आईं. मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों ने उत्सव में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया. सीएम ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी भी खींची.

यह भी पढ़ें- 'पूरी उम्र राज्य में गुजारी, लेकिन बंगाल फाउंडेशन डे के बारे में नहीं सुना', राज्यपाल के फैसले पर बरसीं सीएम ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget